Move to Jagran APP

पंच दिवसीय महोत्सव शुरू, धनतेरस पर आज होगी बाजारों में धनवर्षा

धनतेरस पर आज बाजारों में धनवर्षा होगी। इसके साथ ही सुख-समृद्धि और उल्लास क

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 11:41 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 11:41 PM (IST)
पंच दिवसीय महोत्सव शुरू, धनतेरस पर आज होगी बाजारों में धनवर्षा
पंच दिवसीय महोत्सव शुरू, धनतेरस पर आज होगी बाजारों में धनवर्षा

जासं, मथुरा: धनतेरस पर आज बाजारों में धनवर्षा होगी। इसके साथ ही सुख-समृद्धि और उल्लास के साथ पांच दिवसीय दीपोत्सव सोमवार से शुरू हो जाएगा। इस दौरान आस्था की बयार भी बहेगी।

loksabha election banner

सोमवार को धनतेरस है। धातु की खरीदारी के लिए इस दिवस को शुभ माना जाता है। लोग खरीदारी कर इस रस्म को निभाते हैं। इसके लिए बाजार खासे उत्साहित हैं। ऑटोमोबाइल, ज्वेलरी, बर्तन आदि कारोबार पर अनुमानित 300 करोड़ रुपये की धनवर्षा होने की उम्मीद है। इसको लेकर बाजार में तैयारियां चरम पर पहुंच गई हैं। सोमवार को प्रथम वैद्य धन्वतरि की जयंती भी है। इस अवसर पर आरोग्य की कामना के साथ भगवान धन्वंतरि का पूजन किया जाएगा। गोष्ठियों में आयुर्वेद की महत्ता का बखान किया जाएगा।

मंगलवार को छोटी दिवाली जबकि बुधवार को बड़ी दिवाली मनाई जाएगी। रोशनी के इस पर्व के लिए कान्हा की नगरी उत्साहित है। घर-प्रतिष्ठानों की सजावट हो चुकी हैं। शाम होते ही बिजली की रंगीन सजावट दर्शनीय होगी। आतिशबाजी की जोरदार तैयारियां की गई हैं। सुख और संपन्नता के लिए लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जाएगी। गुरुवार को गोवर्धन पूजा होगी। पांच दिवसीय दीपोत्सव में ब्रज में ये सबसे बड़ा पर्व होता है। मुख्य आयोजन गोवर्धन में होगा। गिरिराज जी के पूजन को देश-दुनिया से श्रद्धालु आएंगे। भगवान को अन्नकूट का भोग लगाकर प्रसाद वितरण होगा। ब्रज में घर-घर भी गोवर्धन पूजे जाएंगे। शुक्रवार को यम द्वितीया है। भाई-बहन यमुना में साथ-साथ डुबकी लगाएंगे। मान्यता है कि ऐसा करने से भाई-बहन को यम फ ांस से मुक्ति मिल जाती है। यमुना स्नान के लिए घाटों पर हुजूम उमड़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.