बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत, मथुरा में हुआ दर्दनाक हादसा
मथुरा के बरसाना में बेटी की शादी के कार्ड बांटने जा रहे पिता नरेंद्र सिंह की सड़क हादसे में मौत ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
बेटी की शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहे थे पिता।
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं परिवार में।
संवाद सूत्र, बरसाना (मथुरा)। बेटी की शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। 11 नवंबर को उनकी बेटी की शादी होनी है। घर में तैयारियां चल रही थीं। जैंत क्षेत्र के बढ़ौता निवासी नरेंद्र सिंह अपनी बेटी की शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने बरसाना जा रहे थे। 11 नवंबर को बेटी की शादी होनी है और परिवार में इसकी तैयारियां चल रही थीं।
बरसाना थाना क्षेत्र के सहार गांव के पास रविवार रात आठ बजे उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नरेंद्र सिंह गंभीर घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
हादसे की खबर से बेटी की शादी को लेकर घर में चल रही खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस पिता को बेटी की शादी की जिम्मेदारियां निभानी थीं, उसकी अचानक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बरसाना थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से फरार हो गए हैं।प्रार्थना-पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश की जाएगी।
