Move to Jagran APP

ट्रैक्टर परेड को किसानों ने कसी कमर

दिल्ली जाने से रोकने को पुलिस तैयार हाईवे पर कोटवन बार्डर एक्सप्रेस वे पर बाजना और मांट टोल पर तैनात की जा रही पुलिस

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 06:34 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 06:34 AM (IST)
ट्रैक्टर परेड को किसानों ने कसी कमर
ट्रैक्टर परेड को किसानों ने कसी कमर

जेएनएन मथुरा : नए कृषि सुधार कानूनों को लेकर दिल्ली में आंदोलित किसानों की 26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए जिले के किसानों ने कमर कस ली है। संगठनों ने एक हजार ट्रैक्टर लेकर जाने का दावा किया है। पुलिस ने भी किसानों को रोकने के लिए तैयारी कर ली है। हाईवे के कोटवन बार्डर, यमुना एक्सप्रेस वे के मांट और बाजना टोल पर पुलिस की तैनाती की जा रही है। किसान संगठनों की गतिविधियों पर नजर रखने को खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया गया है।

loksabha election banner

कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव जाव में संयुक्त किसान मोर्चा की हुई पंचायत में 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड में शामिल होने की तैयारियां को अंतिम रूप दिया। पंचायत में हरियाणा के किसान भी शामिल हुए। संगठन के नेता दीपक चौधरी, हरियाणा के गांव मीतनौल के जय नारायण, जगपाल चौधरी, कुंवरचंद रावत, अमरपाल मास्टर, कुलभानू ने किसानों से ट्रैक्टर परेड में शामिल होने की अपील की। पंचायत में पलवल जिले के केएमपी पंचायत स्थल पर एकत्र होने का निर्णय लिया। भाकियू (भानु) के प्रदेश महासचिव रामवीर सिंह तोमर ने कहा, 25 जनवरी को किसान दिल्ली के लिए यमुना एक्सप्रेस वे के राया कट से कूच करेंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठैनुआ ने बताया, ट्रैक्टर रैली किसान शामिल होंगे। यूनियन के नेता साधु सिंह, विक्रम सिंह चौधरी, हरिपाल सिंह परिहार, रामेश्वर शर्मा ने गांव अरतौनी, झरोठा, विरोना, पटलौनी, हथकोली, गढ़सौली, पचावर में किसानों से संपर्क किया। राजकुमार राना और ठाकुर रीतिराम सिंह ने गांव बंदी, किशनपुर, कारब, नगला लोका में किसानों से संपर्क कर तहसील स्तर के पदाधिकारियों को रैली को लेकर अलग-अलग दायित्व सौंपे। राया-बलदेव रोड स्थित भारत कोल्ड स्टोरेज पर हुई बैठक में मुकेश प्रधान ने कहा, ट्रैक्टर रैली में भाग लेने के लिए किसान जाएंगे। बैठक में ओमप्रकाश सिंह, डा. किशन सिंह, डा. एससी शुक्ला, राम सिंह, मनोज शर्मा, डोरी सिंह, सुरेश प्रधान, बहादुर सिंह, बलवीर सिरोही हरदम सिंह मौजूद रहे।

यमुना एक्सप्रेस वे पर चढ़ने में असफल किसानों ने लगाया जाम:

संसू, बाजना : नए कृषि सुधार कानूनों के विरोध में दिल्ली में आंदोलित किसानों के समर्थन में बाजना इंटर कालेज बाजना के मैदान में धरना दे रहे किसानों ने शनिवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर चढ़ने का प्रयास किया। असफल रहने पर किसानों ने बाजना-गोमत मार्ग पर धरना देकर जाम लगया। करीब आधे घंटे तक यातायात ठप रखा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर किसान लौटे।

किसान कल्याण समिति का धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। किसान ने यमुना एक्सप्रेस वे पर चढ़ने के प्रयास किए, लेकिन पुलिस ने पहले से किसानों को रोकने के लिए बेरिकेडिग लगा दी थी। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबाबू सिंह कटैलिया की अगुवाई किसान यमुना एक्सप्रेस वे पर शांति मार्च के लिए चले। पुलिस ने उनको बेरिकेडिग पर रोक दिया। इससे गुस्साए किसान बाजना-गोमत मार्ग पर धरने पर बैठ गए। एसडीएम मांट श्याम अवध चौहान और सीओ मांट धर्मेंद्र चौहान ने किसानों को समझाया। इसके बाद किसान वापस धरना स्थल पर चले गए। समिति के नेता कटैलिया ने दावा किया कि पांच सौ ट्रैक्टर के साथ दिल्ली कूच करेंगे। बदन सिंह ने कहा, प्रशासन अब किसानों को दिल्ली जाने से नहीं रोक पाएगा। हरवीर सिंह, राजीव शाह, सोनी प्रधान, राकेश शर्मा, मनीष शर्मा, रुक्का शर्मा, तनु शर्मा ओमप्रकाश, कृपाल सिंह, हरज्ञान सिंह, जगदीश मास्टर, मानसिंह, विजेंद्र सिंह, जयप्रकाश,महावीर सिंह ने धरने को संबोधित किया। अध्यक्षता बलवीर सिंह और संचालन जयपाल सिंह ने किया।

डीएम एससपी ने किया कोटवन बार्डर का दौरा, मांट टोल पर बैठक: दिल्ली में 26 जनवरी को किसान संगठनों की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस ने भी उनको रोकने के लिए नाकाबंदी शुरू कर दी। डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने थाना कोसीकलां पहुंचकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद दोनों आला अधिकारी कोटवन बार्डर भी पहुंचे। एसडीएम मांट श्याम अवध चौहान और सीओ मांट धर्मेंद्र चौहान ने यमुना एक्सप्रेस वे पर नाकेबंदी को लेकर टोल अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा, 26 जनवरी कोई ट्रैक्टर टोल से दिल्ली की ओर पास नहीं होना चाहिए। पैदल जाने वालों का पुलिस रोकेगी। टोल पर पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। टोल मैनेजर आरबी सिंह, प्रोजेक्ट आपरेशन मैनेजर सैयद रफी अहमद रिजवी, सुरक्षा प्रबंधक कश्मीरा सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.