खेत पर रखवाली को गए किसान की मौत
नौहझील के गांव हसनपुर में शुक्रवार रात खेत पर फसल की रखवाली को गए किसान की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 05:33 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:33 AM (IST)
संसू, सुरीर: थाना नौहझील के गांव हसनपुर में शुक्रवार रात खेत पर फसल की रखवाली को गए किसान की मौत हो गई। शनिवार सुबह इसका पता चलने पर स्वजनों में कोहराम मच गया। नौहझील के हसनपुर गांव में किसान राजकुमार उर्फ राजू मुकदम (40) शुक्रवार की रात खेत पर जानवरों से रखवाली को गए थे। जहां वह रात में खेत पर ही सो गए थे। शनिवार सुबह उनकी मौत की खबर सुनकर स्वजनों में कोहराम मच गया। स्वजन समेत तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जहां शव को उलट-पलट कर देखा लेकिन शरीर पर कहीं कोई चोट का निशान नहीं था। ग्रामीण और स्वजन उनकी मौत का हार्टअटैक मान कर चल रहे हैं। स्वजनों ने कोई कार्रवाई करने से इंकार करते हुए मृतक के शव को अंत्येष्टि कर दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें