गड्ढे व सड़क पर निकली सरिया से राहगीर परेशान
जागरण संवाददाता मथुरा यमुना के पुल पर सड़क उखड़ रही है। गहरे गहरे गड्ढे हो रह
जागरण संवाददाता, मथुरा: यमुना के पुल पर सड़क उखड़ रही है। गहरे गहरे गड्ढे हो रहे हैं। लोहे की सरिया बाहर निकल रही हैं। कई बार दो पहिया वाहन चालक चुटैल हो रहे हैं और जिम्मेदार हैं कि अभी तक उनकी आंख नहीं खुल रही हैं। वह किसी बड़े हादसे होने का इंतजार कर रहे हैं।
सोमवार को भी यमुना पुल पर राहगीर गड्ढे से बचते हुए निकलते हुए देखे गए। इसको लेकर जब सेतू निगम के डीपीएम आरके अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कहा कि गड्ढा होने तथा सरिया बाहर निकलकर आने की जानकारी हो गई है। वह जल्द पुल की मरम्मत का कार्य कराएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि पूर्व में हुई मरम्मत वाले स्थान पर यह गड्ढा नहीं हुआ है, यह स्थान दूसरा है। सब कुछ जानकारी होने के बाद भी जिम्मेदार पुल की हो रही खस्ता हालत को लेकर गंभीर नहीं हैं। वह अभी भी जल्द ठीक कराने की बात कह रहे हैं। हालांकि जल्द कब तक होगा। इसको लेकर कोई फिक्स तारीख नहीं बताई है। आम आदमी परेशान रहे या फिर उसके साथ कोई हादसा हो। इसको लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। वह अपने आराम से कार्य को अंजाम दे रहे हैं।