Move to Jagran APP

मोदी के काम पर जनता ने जताया भरोसा: श्रीकांत

पूरे पांच साल के कार्यकाल में सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नही लगा

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 May 2019 12:31 AM (IST)Updated: Sun, 26 May 2019 06:28 AM (IST)
मोदी के काम पर जनता ने जताया भरोसा: श्रीकांत
मोदी के काम पर जनता ने जताया भरोसा: श्रीकांत

वृंदावन, जासं। गरीबों को घर, जनधन योजना, सुरक्षित राष्ट्र और आतंकवाद को करारा जवाब जैसे मोदी के कार्यो को जनता ने सराहा है। जिस तरह मोदी को पूरे देश का समर्थन मिला है वो किस सुनामी से कम नही।

loksabha election banner

एनडीए की अप्रत्याशित जीत के बाद शनिवार को ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन कर आभार जताने पहुंचे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि देश की जनता को उज्ज्वला योजना, हर घर मे शौचालय, गरीबों को मकान, भ्रष्टाचार मुक्त शासन के जरिए एक नई दिशा दी। इसे देश की जनता ने सराहा। कहा कि पूरे पांच साल के कार्यकाल में सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नही लगा। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद जिस तहर पीएम मोदी ने पाक अधिकृत कश्मीर में एयर स्ट्राइक करके मुंहतोड़ जवाब दिया, जनता को मोदी का वो अंदाज पसंद आया। पिछली सरकारों के दौरान आतंकवादी देश मे आकर घटनाओं को अंजाम दे जाते थे। आज वो जमाना नही है। भारत आतंक का मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है।

ऊर्जा मंत्री ने जनपद की जनता का आभार जताते हुए कहा देश के साथ अब ब्रज में भी विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। ऊर्जा मंत्री ने बांकेबिहारी जी, राधाबल्लभ लालजू के दर्शन कर आभार जताया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा मंत्री का माला पहनाकर स्वागत किया। आरएसएस के संघ शिक्षा वर्ग की तैयारियों का लिया जायजा

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मंदिरों के दर्शन के बाद परमेश्वरी देवी धानुका विद्यालय पहुंचे। यहां आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग की तैयारियों का जायजा लिया। मंत्री ने संयोजक मंडल से जानकारी ली। महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु, पार्षद दल के उपनेता राधाकृष्ण पाठक, बांकेबिहारी लाल शर्मा, प्रधानाचार्य श्याम प्रकाश पांडे समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.