Move to Jagran APP

निराश्रित महिलाओं को दिलाएंगे स्वरोजगार: मेनका

दूसरे जिलों में भी इस प्रकार के कुटीर बनवाए जाएं

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Sep 2018 12:07 AM (IST)Updated: Sat, 01 Sep 2018 12:07 AM (IST)
निराश्रित महिलाओं को दिलाएंगे स्वरोजगार: मेनका
निराश्रित महिलाओं को दिलाएंगे स्वरोजगार: मेनका

जागरण संवाददाता, वृंदावन: वृंदावन में विधवा और निराश्रित महिलाओं के लिए बनवाए गए कृष्ण कुटीर स्किल इंडिया और कौशल विकास के तहत माताओं को स्वरोजगार भी दिलाया जाएगा। कुटीर के लोकार्पण के अवसर पर केंद्रीय महिला बाल विकास राज्यमंत्री मेनका गांधी ने यह बात कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि दूसरे जिलों में भी इस प्रकार के कुटीर बनवाए जाएं। इनमें ही बच्ची और महिलाओं को रखा जाए। इससे मुजफ्फरपुर जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो पाएगी। देश में छोटे-छोटे आश्रय सदन और नारी निकेतन की जगह बड़े शहरों के बाहरी इलाकों में कॉलोनी स्तर पर आश्रय सदनों का निर्माण किया जाए। इन सदनों में निराश्रित और विधवा महिलाओं को आश्रय दिया जाए। वृंदावन में कृष्णा कुटीर आश्रय सदन बनवाने का उनका सपना पूरा हो गया है।

लोकार्पण समारोह में पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा देश में असहाय, निराश्रित एवं विधवा महिलाओं को सम्मानजनक जीवन देने के लिए मोदी और योगी सरकार ठोस प्रयास कर रही है। आज भारत बदल रहा है। सम्मान से जीवन जीने का अधिकार हम सबको उपलब्ध करा रहे हैं।

------------ निराश्रित महिला कर सकेंगी साधना: मुख्यमंत्री ने आश्रय सदन के लोकार्पण समारोह में कहा कि उन महिलाओं के लिए बहुत चुनौती पूर्ण हो जाता है जो समाज के बदले हुए रवैये का सामना करती हैं। ईश्वर आराधना में जाना कोई आसान कार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि महिला आश्रय सदन के संचालन के सरकार 72 लाख रुपये का बजट का प्रावधान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आधुनिकता और पैसे के लोभ में बहुत से लोग अपने बुजुर्ग माता-पिता को वृद्धाश्रम छोड़ देते हैं। जहां अभावों से जूझते वृद्धों को कोई सुविधा नहीं मिलती। संपत्ति विवाद में कई महिलाओं को लोग मानसिक चिकित्सा केंद्र तक भेज देते हैं। जबकि वे सही होती हैं। ऐसे लोगों के लिए वे लखनऊ, कानपुर और काशी के समीप बड़ी भूमि आश्रय सदन निर्माण के लिए केंद्र सरकार को देंगे। ससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने रिमोट का बटन दबाकर कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन का विधिवत लोकार्पण किया।

-मुख्यमंत्री ने रोपा पौधा

कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौधरोपित की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, सांसद हेमामालिनी, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण ने भी पौधरोपित कर स्मृति संरक्षित की। ---ये रहे मौजूद:

सांसद हेमामालिनी, संस्कृति मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, विधायक पूरन प्रकाश, का¨रदा ¨सह, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव राकेश श्रीवास्तव, रेणुका कुमार, पर्यटन सचिव अवनीश अवस्थी, मेयर मुकेश आर्यबंधु, पूर्व सांसद तेजवीर ¨सह, पूर्व जिलाध्यक्ष पद्म¨सह शर्मा, चेतनस्वरूप पाराशर, मुनीष शर्मा, पूर्व विधायक प्रणतपाल ¨सह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.