Move to Jagran APP

धरना देकर कर्मचारी और शिक्षकों ने दिखाई एकजुटता

हड़ताल में 20 कर्मचारी संगठनों ने की शिरकत, 95 विद्यालयों से लौटा मिड डे मील

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Feb 2019 12:08 AM (IST)Updated: Thu, 07 Feb 2019 12:08 AM (IST)
धरना देकर कर्मचारी और शिक्षकों ने दिखाई एकजुटता
धरना देकर कर्मचारी और शिक्षकों ने दिखाई एकजुटता

मथुरा, जासं। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल के कारण अधिकांश सरकारी कार्यालयों में कामकाज आंशिक रूप से प्रभावित नजर आया। हड़ताल के कारण 95 विद्यालयों से मिड डे मील वापस लौटा। दूसरी ओर कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने अपने को हड़ताल से दूर रखा।

prime article banner

बुधवार को एसएसपी आवास के निकट आयोजित धरने में वक्ताओं ने सरकार को चेतावनी दी सरकार ने यदि हड़ताली कर्मचारियों का उत्पीड़न किया तो सरकार को अनिश्चितकालीन हड़ताल का सामना करना पड़ेगा। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलनकारी कर्मचारी 12 फरवरी तक कामबंद हड़ताल पर रहेंगे।

हड़ताल को देखते हुए राजीव भवन और धरना स्थल पर पीएसी के जवान तैनात किए गए। धरना में करीब 20 कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। पेंशन बहाली मंच के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि कोई भी विद्यालय व कार्यालय हड़ताल के दौरान नहीं खुलेगा। पर्यवेक्षक डीएस दीक्षित ने कहा कि किसी भी कर्मचारी व शिक्षक के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई होती है तो जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। संयोजक हीरालाल निषाद ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल कराने के लिए हम हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। जिला मंत्री मनोज रावत, इंजी. योगेंद्र ¨सह, इंजी. गंगाराम चाहर ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई आर पार की लड़ाई होगी। छेदा लाल यादव, राजेंद्र ¨सह, हरिओम सारस्वत, सुशीला चौधरी, रंजना श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा ,गोपाल प्रसाद, डॉ. अनिल वर्मा, दीपू भारद्वाज, राघव शर्मा, ब्रजराज सारस्वत, ललित कुमार, भूपेंद्र झा, राजकुमार, रेनू गर्ग, करुणा, मुकेश मीणा, र¨वद्र मीणा, अवधेश शर्मा, संजय चिकारा, सारिका, बीकेश, संजना, अंजना, सुनीता ,सुरभि, प्रदक्षिणा, प्रदीपिका, गिरीश कौशिक आदि उपस्थित थे। ध्रने की अध्यक्षता डीएस दीक्षित ने संचालन अशोक सोलंकी और हीरालाल निषाद ने किया। साढ़े आठ हजार बच्चों की खीर और खिचड़ी वापस

मिड डे मील योजना के तहत विद्यालयों को जाने वाला भोजन 95 स्कूलों ने हड़ताल पर होने के कारण वापस कर दिया। अक्षय पात्र के पीआरओ कमल योगी ने बताया कि करीब साढ़े आठ हजार बच्चों का भोजन वापस आया जो खराब हो गया। बुधवार को खाने में खीर और खिचड़ी भेजी गई। इस संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत की जाएगी। ये संगठन शामिल रहे

- उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ

- डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ

- लोक निर्माण विभाग कर्मचारी संघ

- ¨सचाई विभाग कर्मचारी संघ

- राजस्व संग्रह अमीन संघ

- राजस्व संग्रह सेवक संघ

- कृषि सेवा संघ

- फॉरेस्ट एसोसिएशन

- कोषागार कर्मचारी संघ

- श्रम विभाग कर्मचारी संघ

- मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ

- राजस्व निरीक्षक संघ

- ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन

- लघु ¨सचाई विभाग

- यूपी कमर्शियल टैक्स मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन स्टॉफ

- औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ

- संभागीय परिवहन विभाग कर्मचारी संघ

- बाल विकास सेवा सुपरवाइजर संघ

- कृषि विपणन सेवा संघ

- उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण कर्मचारी संघ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.