Move to Jagran APP

तूफान ने उड़ा दिया बिजली का फ्यूज, 488 खंभे टूटे

जागरण संवाददाता मथुरा तूफान और बारिश ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के फ्यूज उड़ाकर रख दिए हैं। 488 खंभे टूटकर गिर गए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 12:49 AM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 06:04 AM (IST)
तूफान ने उड़ा दिया बिजली का फ्यूज, 488 खंभे टूटे
तूफान ने उड़ा दिया बिजली का फ्यूज, 488 खंभे टूटे

जागरण संवाददाता, मथुरा: तूफान और बारिश ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के फ्यूज उड़ाकर रख दिए हैं। 488 खंभे टूटकर गिर गए। सर्वाधिक नुकसान छाता और गोवर्धन तहसील क्षेत्र में हुआ है। विद्युत आपूर्ति ठप होने से पेयजल संकट गहरा गया। सोमवार तक विद्युत सप्लाई के सामान्य होने का दावा निगम के अधिकारियों ने किया है। कई स्थानों पर पेड़ और मकान भी गिर, इससे आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए।

prime article banner

मौसम का मिजाज शुक्रवार शाम को ही बदल गया था। तूफान और बारिश से तापमान में कमी आई है। शनिवार को केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मखदूम फरह के तापमापी पर पारा 11 डिग्री सेल्सियस तक नीचे लुढ़क गया, जबकि कृषि संभागीय परीक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र राया के तापमापी पर 7 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। न्यूनतम तापमान में 4 और 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

तूफान और झमाझम बारिश से पेड़ धराशायी हो गए। हालांकि फसलों को कोई खास नुकसान नहीं हुआ। कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया। तूफान से सर्वाधिक नुकसान दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम को झेलना पड़ा। निगम ने 488 खंभे और एक खंभा 132 केवी का नगला काशी के पास में टूटने की जानकारी दी है। गोवर्धन, सौंख, राधाकुंड, दतिया, सलेमपुर सतोहा, अड़ींग, आन्यौर के फीडर प्रभावित हुए हैं। फरह क्षेत्र में 150 से अधिक खंभे टूटे। छाता के गांव खायरा, अकबरपुर, धनोता विद्युत फीडर तार टूटने के कारण बंद हो गए। शहर में भी आकाशवाणी, बिरला मंदिर, राधापुरम, जगन्नाथपुरी, महाविद्या कॉलोनी, लक्ष्मीनगर, बंगाली कॉलोनी, मोहननगर, पीएमवी पॉलीटेक्निक, सरस्वती कुंड, आजमपुर, कच्ची सड़क, गोविद नगर क्षेत्र में भी आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत आपूर्ति ठप होने से इन इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया। सबमर्सिबल तक नहीं चल पा रही है। लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है। अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार गंगवार ने बताया कि सोमवार तक जिले में विद्युत आपूर्ति सामान्य हो पाएगी। गिरे मकान, कई चोटिल

गोवर्धन तहसील के गांव जचौंदा में तड़के तीन बजे बारिश से ग्रामीण ताराचंद के मकान की छत गिर गई थी। एक ही परिवार के चार सदस्यों के चोटें आई। अड़ींग पुलिस चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। चौमुहां निवासी भगवान सिंह फौजी का हाईवे स्थित ढाबा के टीन टप्पर उड़ गए। नगला केहरी, ओमनगर, छोंकरवास, धनसिंह में भी आधा दर्जन लोगों के मकान गिर गए। करीब चार दर्जन लोगों के टीन शेड और छान छप्पन उड़ गए। दूसरी तरफ होर्डिंग्स भी फट गए। सादाबाद मार्ग महेश नगर में रनवीर सिंह फौजी निवासी पवशेरा अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। पड़ोसी भगवान सिंह फौजी के मकान की दूसरी मंजिल पर उनका मकान गिर गया। इससे दोनों मकानों में नुकसान हुआ। घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।

अंधकार में डूबा वृंदावन

वृंदावन में भी विद्युत आपूर्ति शनिवार शाम तक सामान्य नहीं हो सकी। पेड़ गिरने से आधा दर्जन मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। इनमें कई पेड़ काफी पुराने थे। करीब तीन दर्जन विद्युत पोल धराशायी हुए हैं। पूरा शहर रातभर अंधेरे में डूबा रहा। नगर निगम ने टूटे पेड़ों और होर्डिंग्स को हटवाने का कार्य कराया। पार्षद राधाकृष्ण पाठक, पार्षद जय शर्मा, मुन्नालाल निषाद, पवन यादव, हेमंत भारती, लीलाधर सिंह, टैक्स प्रभारी श्रीगोपाल वशिष्ठ, सहायक अभियंता दीपांकर, राजस्व निरीक्षक मुकेश सिंह, खाद्य निरीक्षक सौरभ अग्रवाल, अरुण कुमार, गोपाल शर्मा, राजकुमार सरस राहत कार्य में लगे रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.