बच्चों को शिक्षित करना बड़ी राष्ट्रसेवा: मृदुलकांत
बच्चों को शिक्षित करने से बड़ी राष्ट्र सेवा दूसरी नहीं हो सकती
जागरण संवाददाता, वृंदावन: बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। इन्हें शिक्षित करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। बच्चों को शिक्षित करने से बड़ी राष्ट्र सेवा दूसरी नहीं हो सकती।
पुराना बजाजा स्थित ऋषि वाल्मीकि प्राइमरी विद्यालय में सोमवार को प्रोजेक्ट अनुराग संस्था द्वारा स्व. अनुराग शर्मा की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को उपहार व खाद्य सामग्री वितरित करते हुए आचार्य मृदुलकांत शास्त्री ने कही। शास्त्री ने कहा विद्यालय परिसर में चल रहे पांच प्राइमरी विद्यालयों के संरक्षण के लिए संस्था ने इसे गोद लिया है। यहां शिक्षा अध्ययन कर रहे बालकों को उचित शिक्षा के साथ उन्हें सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। विपिन अग्रवाल, कैलाश पाठक, मोहन सोनी, मनोज गोस्वामी, सोनू, पवित्र कृष्ण, अनन्या शर्मा, दीपनारायण शास्त्री, रमाकांत वाजपेई, सुमित गौतम, भरत, बंटू, दीपक, विष्णु सोनी, ममता वर्मा, छैलबिहारी, अनमोल शर्मा, प्रदीप शर्मा, गोविद शर्मा, गोविद बघेल, राजीव शुक्ला, हेमंत पाठक, नारायण बौहरे मौजूद रहे।