विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा: सैनी और ठाकुर गुटों में हिंसक झड़प, गोलियां चलने से दहशत; पुलिस ने बताई पटाखों की आवाज

Published: Tue, 21 Apr 2026 10:17 AM (IST)

मथुरा के जैंत में मामूली कहासुनी के बाद सैनी और ठाकुर पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडे और पथराव ...और पढ़ें

HighLights

  1. राजपुर बांगर में मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप

  2. दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले, जमकर हुआ पथराव

  3. पुलिस का कहना है कि फायरिंग नहीं, पटाखे थे

जागरण संवाददाता, मथुरा। जैंत के गांव राजपुर बांगर में सोमवार रात साढ़े 10 बजे मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक झड़प का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई इस भिड़ंत में लाठी-डंडे चले और जमकर पथराव हुआ। बताया जा रहा है कि कई राउंड गोलियां भी चली हैं। इससे अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि फायरिंग नहीं हुई। पास में शादी समारोह में पटाखे छुड़ाए जा रहे थे।

मामूली कहासुनी में सैनी व ठाकुर पक्ष में संघर्ष, लाठी-डंडे और पथराव

जैंत के गांव राजपुर बांगर निवासी मनीष और राहुल अपनी स्कूटी से सोमवार रात साढ़े 10 बजे घर लौट रहे थे। तभी सामने से दीपक अपनी कार से आ रहा था। रास्ता क्रास करने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों ने अपने-अपने घरों से लोगों को बुला लिया।

कुछ ही देर में झगड़े ने उग्र रूप ले लिया

कुछ ही देर में विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। इसके साथ ही एक-दूसरे पर जमकर पथराव भी किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच कई राउंड गोलियां भी चली हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हिंसक झड़प में ठाकुर पक्ष के मनीष को सामान्य चोटें आईं, जबकि राहुल के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। उसे पहले वृंदावन के सौ-शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

वहीं, सैनी पक्ष के राजेश सैनी को भी चोटें आई हैं, जिनका मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

जैंत थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि फायरिंग की घटना नहीं हुई है। पास में शादी समारोह में पटाखे छुड़ाए जा रहे थे। उसकी आवाज को लोग गोलियां समझ बैठे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- अविनाश कुमार सिंह होंगे अलीगढ़ के 84वें डीएम, एक वर्ष तीन महीने जिले में रहे संजीव रंजन

यह भी पढ़ें- एएमयू में छात्रों का प्रदर्शन: ताला जड़कर शिक्षकों को बनाया बंधक, छात्राएं हुई बेहोश; आजादी के लगे नारे