Move to Jagran APP

गंदगी का अंबार, सफाई नजर अंदाज

यमुना में गिर रहे नालों से घाटों पर जमा हो रही गंदगीगंदगी में दिनभर उछलकूद करते रहते हैं बंदर श्रद्धालु दूर से कर रहे नमन

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 06:12 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 06:12 AM (IST)
गंदगी का अंबार, सफाई नजर अंदाज
गंदगी का अंबार, सफाई नजर अंदाज

जागरण संवाददाता, मथुरा: 16 फरवरी से वृंदावन में संत समागम का भव्य आयोजन होना है, लेकिन घाटों पर अभी तक गंदगी का अंबार है। 40 दिन तक लाखों की संख्या में श्रद्धालु यमुना में डुबकी लगाएंगे, लेकिन अभी जल आचमन लायक नहीं है।

loksabha election banner

शहर में यमुना के घाटों की सफाई की जिम्मेदारी नमामि गंगे के कर्मचारियों को सौंपी गई है। एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। वह घाट की तो साफ-सफाई कर देते हैं, लेकिन यमुना जल पूरी तरह से गंदा है। इसके पीछे वजह ये है कि वृंदावन और शहर के तीन दर्जन से अधिक नाले अभी तक यमुना में गिर रहे हैं। विश्व धर्म रक्षक दल के जिलाध्यक्ष विजय चतुर्वेदी का कहना है कि यमुना को योगीराज श्रीकृष्ण की पटरानी के रूप में देश-विदेश से लोग पूजने आते हैं। यमुना जल प्रदूषित देख श्रद्धालुओं को मायूसी हाथ लगती है। इसकी वजह से श्रद्धालुओं की संख्या में भी लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। उन्होंने बताया कि नगर निगम से लेकर लखनऊ तक शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन कोई सुनने वाला कोई नहीं है। जिलाध्यक्ष की मांग है कि संत समागम के आयोजन से पहले यमुना में गिर रहे नालों को रोका जाए।

मसानी नाले पर तोड़े बांध, यमुना में गिरा गंदा पानी

मथुरा : मसानी नाले पर दो स्थानों पर सोमवार रात लोगों ने बांध तोड़ दिए, जिससे यमुना में गंदा पानी गिरता रहा। नगर निगम की टीम ने बांध को सही कर गंदे पानी का प्रवाह रोका।

जयसिंह पुरा स्थित मसानी नाले के दो बांध सोमवार रात अराजकतत्वों ने तोड़ दिए थे। इस कारण नाले का पानी सीधे यमुना में प्रवाहित हो रहा था। मंगलवार सुबह जानकारी पर नगर निगम की टीम ने बांधों को दुरुस्त कराया, नाले का पानी डायवर्ट किया गया। सहायक नगर आयुक्त डीके सिंह ने बताया कि मसानी नाले पर अराजक तत्वों ने बांध तोड़ दिए थे, बांध सही कराए गए हैं। बांध तोड़ने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.