Move to Jagran APP

भट्टजी के लाड़ले ठाकुर ने ब्रजवासियों के साथ मनाया दीपोत्सव

ऊंचागांव में भट्टजी समाधि पर 51 सौ दीप जलाए

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 11:17 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 11:17 PM (IST)
भट्टजी के लाड़ले ठाकुर ने ब्रजवासियों के साथ मनाया दीपोत्सव
भट्टजी के लाड़ले ठाकुर ने ब्रजवासियों के साथ मनाया दीपोत्सव

मथुरा, जासं: ब्रजाचार्य श्रीलनारायण भट्टजी के लाड़ले ठाकुर ने ब्रजवासियों के साथ ऊंचागांव में भट्टजी समाधि पर मनाया 51 सौ दीपों के साथ दीपोत्सव मनाया। ब्रज के गोप-गोपियों ने भजन कीर्तन के बीच लोक नृत्य किया। महाआरती के बाद कार्यक्रम में पधारे ब्रजवासियों को खील, खिलौना, बताशे और मिष्ठान का वितरण किया गया। ब्रजाचार्य पीठ के प्रवक्ता गोस्वामी घनश्याम भट्ट ने बताया कि लाड़ले ठाकुर की इच्छा का आभास हुआ कि भट्टजी की समाधि पर दीपोत्सव मनाया जाए, बस लाड़ले ठाकुर की इच्छा को दीपोत्सव के रूप में साकार किया गया। यह वही लाड़ले ठाकुर हैं, जो पांच सौ साल पहले नर्मदा परिक्रमा के समय नारायण भट्टजी के साथ ब्रज आकर विलुप्त ब्रज का प्राकट्य कराया। ब्रज प्राकट्य होने के बाद से ऊंचागांव में भट्टजी के वंशजों के साथ दाऊजी मंदिर में विराजमान हैं। दीपोत्सव का समापन ब्रजाचार्य गोस्वामी उपेंद्र नारायण भट्ट और ललिता पीठाधीश्वर कृष्णानंद भट्ट ने महाआरती कर किया। किशन चौधरी, गिर्राज मास्साब, गो¨वद मुनीम, पदम फौजी, विनोद बाबा सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.