विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाड़ी में बैठे-बैठे मृत्यु: वृंदावन पंचकोसी परिक्रमा करने आए दिल्ली के श्रद्धालु की मौत

Published: Mon, 10 Nov 2025 07:16 AM (IST)

दिल्ली से वृंदावन परिक्रमा करने आए श्रद्धालुओं के एक दल में 67 वर्षीय सतीश कुमार की गाड़ी में बैठे-बैठे ही ...और पढ़ें

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. दिल्ली से परिक्रमा करने आए श्रद्धालु की मौत

  2. गाड़ी में बैठे-बैठे हुई दुखद मृत्यु

  3. कार्डियक अरेस्ट से मौत की आशंका

संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। दिल्ली से नगर की पंचकोसी परिक्रमा करने आए श्रद्धालुओं के दल में शामिल एक वृद्ध की गाड़ी में बैठे-बैठे ही मौत हो गई। स्वजन और साथ आए श्रद्धालु उन्हें लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजन शव को घर ले गए।

दिल्ली के बाढ़पुरा निवासी 67 वर्षीय सतीश कुमार 40 लोगों के दल के साथ वृंदावन की पंचकोसी परिक्रमा करने आए थे। रविवार रात करीब नौ बजे उनकी आइसर ट्रक और बोलेरो गाड़ियां छटीकरा स्थित चार धाम मंदिर के समीप रुकीं। सभी श्रद्धालु दर्शन के लिए गाड़ियों से उतरने लगे, लेकिन सतीश सीट पर बैठे ही रह गए।

 

डॉक्टर ने मृत किया घाेषित


स्वजनों ने जब उन्हें हिलाकर चलने को कहा तो उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। घबराए परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस श्रद्धालु को लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंची, जहां डा. विनीत यादव ने जांच के बाद सतीश कुमार को मृत घोषित कर दिया।

डा.विनीत यादव ने बताया कि श्रद्धालु अस्पताल लाए जाने से पहले ही मृत हो चुके थे। उनके साथ आए स्वजन ने बताया कि वे परिक्रमा करने के लिए वृंदावन आए थे, लेकिन रास्ते में गाड़ी में बैठे-बैठे ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जब तक उन्हें अस्पताल लाया गया, उनकी सांसें थम चुकी थीं। मृत्यु का कारण कार्डियक अरेस्ट होने की संभावना है। स्वजन शव को लेकर दिल्ली रवाना हो गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।