Move to Jagran APP

भारतीय संस्कृति में दर्शन, विदेशी में प्रदर्शन: डॉ. दिनेश

वेब के लिए..भारतीय संस्कृति में दर्शन, विदेशी में प्रदर्शनवेब के लिए..भारतीय संस्कृति में दर्शन, विदेशी में प्रदर्शनवेब के लिए..भारतीय संस्कृति में दर्शन, विदेशी में प्रदर्शनवेब के लिए..भारतीय संस्कृति में दर्शन, विदेशी में प्रदर्शनवेब के लिए..भारतीय संस्कृति में दर्शन, विदेशी में प्रदर्शन

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 12:24 AM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 12:24 AM (IST)
भारतीय संस्कृति में दर्शन, विदेशी में प्रदर्शन: डॉ. दिनेश
भारतीय संस्कृति में दर्शन, विदेशी में प्रदर्शन: डॉ. दिनेश

जागरण संवाददाता, मथुरा: उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति में प्रदर्शन है, जबकि भारतीय संस्कृति में दर्शन का अनुभव होता है। अयोध्या, मथुरा और काशी सहित धार्मिक स्थल सर्वे भवंतु सुखिन: परंपरा का संवाहक हैं। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद की तर्ज पर अन्य प्रमुख तीर्थस्थलों के विकास के लिए परिषद का गठन किया है। इससे देश संतों के बताए रास्ते पर आगे चल सकेगा।

loksabha election banner

उप मुख्यमंत्री श्रीजीबाबा महाराज के स्मृति महोत्सव में रामलीला मैदान में आयोजित अष्टोत्तरशत श्रीमद भागवत सप्ताह महायज्ञ के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जन्म हुआ है तो मृत्यु निश्चित है, ऐसे में संत ही हमें जीवन का सत्य समझाकर सद्मार्ग पर ले जा सकते हैं। कहा कि जीभ पर लगी चोट ठीक हो जाती है पर जुबान से लगी चोट ¨जदगी भर ठीक नहीं होती। उन्होंने कृष्ण और राम का उदाहरण देते हुए कहा इनकी लीलाएं बहुत कुछ संदेश देती हैं। ऊधौ-गोपी संवाद और राम वन गमन की लीला का जिक्र किया। कहा कि भगवान राम ने भील, केवट, निषाद, वानर आदि उपेक्षित लोगों को साथ लेकर रावण का अंत किया इसी तरह भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। उन्होंने कहा पश्चिम की संस्कृति है जो जन्मेगा वह कमाएगा और खाएगा, भारतीय संस्कृति कहती है जो जन्मेगा वह कमाएगा और दूसरों को खिलाएगा। यही कारण है कि पश्चिम में सर्वाधिक वृद्धाश्रम हैं। कहा कि भारत में 33 करोड़ नहीं एक ही देवता है जो सत्य के रास्ते पर चलना सिखाते हैं। कहा कि टूर ऑपरेटर की तरह ईश्वर हमारे जीवन के टूर को निर्धारित करता है।

शुभारंभ कार्षि गुरुशरणानंद महाराज, ज्ञानानंद महाराज और मलूकपीठाधीश्वर राजेंद्र दास देवाचार्य महाराज ने व्यास पीठ का पूजन कर किया। व्यास पीठ से महंत राधाकांत दास गोस्वामी कथा प्रवचन करेंगे। इस मौके पर विधायक लखनऊ नीरज बोरा, विधायक गोवर्धन का¨रदा ¨सह, विधायक बलदेव पूरन प्रकाश, कोल, अलीगढ़ विधायक अनिल पाराशर, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, एसके शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिकरवार आदि मौजूद रहे। संचालन संयोजक रमाकांत गोस्वामी एवं राधा बिहारी गोस्वामी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.