Move to Jagran APP

राष्ट्रीय प्रवक्ता के सामने आई कांग्रेस की रार

राफेल पर भाजपा के भ्रष्टाचार को खोलने आई थीं प्रवक्ता

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Sep 2018 11:58 PM (IST)Updated: Sat, 01 Sep 2018 11:58 PM (IST)
राष्ट्रीय प्रवक्ता  के सामने आई कांग्रेस की रार
राष्ट्रीय प्रवक्ता के सामने आई कांग्रेस की रार

जागरण संवाददाता, मथुरा: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता आई तो थीं राफेल पर भाजपा सरकार की पोल खोलने लेकिन पार्टी की गुटबंदी से सामना हो गया। प्रेसवार्ता के बीच ही कांग्रेस के एक धड़े ने दूसरे पर पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगा हंगामा किया। हालत ऐसी हो गई कि पार्टी प्रवक्ता पत्रकारों के तमाम सवालों का जवाब तक नहीं दे सकीं।

loksabha election banner

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी आज यहां एक होटल में दोपहर बाद करीब तीन बजे राफेल डील में हुई गड़बड़ी को लेकर प्रेसवार्ता कर रही थीं। उनके साथ पूर्व विधायक प्रदीप माथुर और जिलाध्यक्ष सोहनलाल सिसौदिया मंच पर थे। उन्होंने बताना शुरू किया कि भाजपा सरकार ने 526 करोड़ के लड़ाकू जहाज 1670 करोड़ में खरीदकर सरकारी खजाने को 41.205 करोड़ का चूना लगाया है। 12 दिन पहले बनी रिलायंस कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए यह किया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता अभी पत्रकारों के सवाल के जवाब ही दे रही थीं कि पूर्व प्रदेश सचिव गिरधारी लाल पाठक के नेतृत्व में कुछ कांग्रेसी अपनी बात सुनने के लिए जोर डालने लगे। आरोप लगाया कि आपके आस-पास बैठे लोग ही कांग्रेस को खत्म कर रहे हैं। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक चकलेश्वर ने भी कहा कि पत्रकार वार्ता जिला कार्यालय में होनी चाहिए थी। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेसी अब्दुल जब्बार के निष्कासन पर भी विरोध जताया। पत्रकारों ने जब राष्ट्रीय प्रवक्ता से पूछा कि जिलाध्यक्ष और कार्यवाहक अध्यक्ष पर स्थिति साफ करें तो उन्होंने इसे समय पर छोड़ दिया। इस दौरान प्रवीण ठाकुर, शालू अग्रवाल, मुकेश धनगर, यतींद्र ठाकुर, विनोद शर्मा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.