विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा हाईवे पर हादसा: फिरोजाबाद जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस पलटी, दो यात्रियों की मौत

Published: Mon, 08 Jun 2026 03:39 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jun 2026 03:51 PM (IST)

बस रोडवेज से अनुबंधित है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से हादसाग्रस्त बस को हटवाया। पुलिस ने रास्ता को सुचारू कराया।

HighLights

  1. दो यात्रियों की मौत, कुछ की हालत गंभीीर

जागरण संवाददाता, मथुरा। मथुरा से फिरोजाबाद जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस सोमवार दोपहर एक बजे हाईवे पर महुअन गांव के समीप पलट गई। इस हादसे में बस में सवार दो यात्रियों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गईं।

मौके पर चीख पुकार मचने से अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। इनमें पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।

फिरोजाबाद जा रही थी रोडवेज की अनुबंधित बस

मथुरा से सवारियां लेकर रोडवेज की अनुबंधित बस फिरोजाबाद जा रही थी। फरह के महुअन टोल के समीप दोपहर एक बजे अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। इस हादसे में बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पर पुलिस और टोल कर्मी मौके पर पहुंच गए।

घायलों को भेजा अस्पताल 

आनन फानन में सभी घायलों को बस से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंचल निवासी नगला छीद्दी सौंख को मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं एक और यात्री की मौत हो गई। अभी पांच गंभीर घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- मथुरा 'IIT बाबा' अभिषेक मिश्रा पर नया खुलासा: चार और युवतियों संग अश्लील तस्वीरें वायरल, नशा देकर करता था दुष्कर्म

यह भी पढ़ें- मथुरा में तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, गोसेवक समेत तीन युवकों की मौत

हादसे के मृतक

चंचल कुमार पुत्री रामवीर चाहर निवासी नगला छिंगा थाना मगोर्रा 
श्रीमती संगीता पत्नी भीमसेन निवासी आवल खेडा थाना बरहन जनपद आगरा

हादसे में हुए घायल

  • भूरी देवी पत्नी राजू निवासी नैनारा जाट थाना सदर जननपद आगरा
  • शिवम पुत्र अनिल निवासी खेडीपुल थाना फरीदाबाद जनपद फरीदाबाद
  • ललिता पत्नी अनिल निवासी उपरोक्त
  • मन्जू पत्नी सोहन सिंह निवासी सहारा थाना मिढाकुर, जनपद आगरा
  • निशा रानी पत्नी हरी सिंह महावीर नगर, फिरोजाबाद
  • सिदिक्षा द्विवेदी पुत्री मोहित द्विवेदी निवासी, फिरोजाबाद
  • बेबी पत्नी बच्चू सिंह निवासी, आंवल खेडा थाना बरहन, जनपद आगरा
  • अजय पुत्र भूरी सिंह निवासी सैमरा, थाना खंदौली आगरा
  • अनीता पत्नी मेहताब सिंह निवासी खंदौली
  • कृष्णा शर्मा पत्नी राकेश निवासी नाई की मंडी, जिला आगरा
  • पूजा शर्मा पत्नी रामवीर निवासी कैण्ट आगरा

निशा पत्नी लोचन सिंह निवासी नवीन गल्ला मण्डी, आगरा जोकि गम्भीर हालत में घायल है। इनका स्वर्ण जयंती अस्पताल मथुरा में इलाज चल रहा हैै।