Move to Jagran APP

होर्डिंग्स का ठेका 5.12 करोड़ में उठा

जागरण संवाददाता, मथुरा: मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र में होर्डिंग्स ठेका ने अलीगढ़ नगर निगम का भी

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Mar 2018 12:26 AM (IST)Updated: Fri, 23 Mar 2018 12:26 AM (IST)
होर्डिंग्स का ठेका 5.12 करोड़ में उठा
होर्डिंग्स का ठेका 5.12 करोड़ में उठा

जागरण संवाददाता, मथुरा: मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र में होर्डिंग्स ठेका ने अलीगढ़ नगर निगम का भी रिकार्ड तोड़ डाला। यह ठेका गुरुवार को बंपर 5.12 करोड़ में उठ गया। निविदा प्रक्रिया में तीन फर्मों ने भाग लिया, लेकिन नंदिनी ट्रेडर्स की बिड सबसे अधिक रही। अलीगढ़ में यही ठेका 3.80 करोड़ में उठा है। क्योस्क के ठेका में दो ही निविदाएं आने से इसे स्थगित कर दिया गया है।

loksabha election banner

नगर निगम में दो वित्तीय वर्ष के लिए होर्डिंग्स के ठेका के लिए तीन करोड़ की न्यूनतम राशि तय की थी। निविदा हासिल करने के लिए गाजियाबाद के एडवरटाइजर्स आए, लेकिन उनकी बोली नंदिनी ट्रेडर्स के मुकाबले काफी कम रही। आनलाइन डाली गई निविदाओं में नंदिनी की बिड सर्वाधिक 5.12 करोड़ की निकली, जिसे अंतिम रूप से दे दिया गया।

क्योस्क (विद्युत पोल पर लगने वाले छोटे होर्डिंग्स) के लिए न्यूनतम बोली 25 लाख की थी, जिसमें एक बिड 26.53 लाख और दूसरी 26.51 लाख की निकली, लेकिन दो ही निविदाएं आने से नगर निगम का राजस्व विभाग असमंजस में रहा। एडवरटाइजर्स द्वारा आपत्ति करने पर निगम प्रशासन ने इसे स्थगित कर दिया। उप नगर आयुक्त अजीत कुमार ने बताया है कि होर्डिंग्स का ठेका हो गया है। पिछली साल की तुलना में पांच गुना से अधिक राजस्व का इससे फायदा होगा। क्योस्क की निविदाएं जल्द ही निकाली जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.