सफाईकर्मी की मौत के विरोध में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
संवाद सहयोगी मथुरा जिला कांग्रेस कमेटी ने आगरा में पुलिस हिरासत में हुई सफाईकर्मी अरु
संवाद सहयोगी, मथुरा : जिला कांग्रेस कमेटी ने आगरा में पुलिस हिरासत में हुई सफाईकर्मी अरुण की मौत के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी की निदा की।
जिला कांग्रेस कमेटी ने शाम छह बजे होली गेट से विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष एड. भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि योगी सरकार के शासनकाल में कानून व्यवस्था का हाल बुरा है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जिस दिन लूट, डकैती, दुष्कर्म, अपहरण के मामले सामने नहीं आते हैं। कोई संवेदना व्यक्त करने भी जाता है, तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। महानगर अध्यक्ष एमएम शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के साथ मिलकर पुलिस इस प्रकार के कृत्य करती है। लोगों को प्रताड़ित करती है। इस प्रकार की घटनाएं न रुकने पर संघर्ष किया जाएगा।
पवन सिंह वर्मा, भोला यादव, राजकुमार उपाध्याय, विनोद चतुर्वेदी, मुकीम कुरेशी, बिहारीकांत तिवारी, आदर्श शर्मा, मोहन सिंह चौधरी, शिशुपाल सिंह, प्रवीण ठाकुर, आशीष चतुर्वेदी, मोहन सिंह, सिम्मी बेगम, शाहिद कुरेशी, दौलतराम गोला, अमित चतुर्वेदी, प्रकाश शर्मा, आबिद हुसैन, आरपी सिघल, रजत शर्मा मौजूद रहे। बंद मकान से हजारों की चोरी: दयानंद कालोनी से चोर एक बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये का का सामान चुरा ले गए। दयानंद नगर कालोनी निवासी जितेंद्र के पिता का निधन हो गया था। वह अपने मकान को बंद कर गांव चले गए। वह लौटकर आए तो मकान का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने बताया, चोर 25 हजार नकदी और चांदी के कुछ गहने चुरा ले गए। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया, रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
दुष्कर्म के तीन आरोपित गिरफ्तार: थाना छाता पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेजा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया, भरतपुर जिले के थाना डीग क्षेत्र गांव घरबारी निवासीगण नारायण, विष्णु और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है।