मिशन 2019 को पूरा करने को कांग्रेस का युवा हो चुका है तैयार
युवा कांग्रेस की 16 दिसंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई युवा क्रांति यात्रा मंगलवार को मथुरा पहुंची। यात्रा ने गांधी प्रतिमा और विश्रामघाट पर यमुना पूजन किया। यात्रा का समापन बुधवार को दिल्ली में होना है। विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा पर हुई सभा में लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीताने का आह्वान किया गया।
मथुरा : युवा कांग्रेस की 16 दिसंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई युवा क्रांति यात्रा मंगलवार को मथुरा पहुंची। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में यात्रा ने विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से यात्रा विश्राम घाट पहुंची जहां यमुना पूजन किया। यात्रा का समापन बुधवार को दिल्ली में होना है। इस मौके पर लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीतने का आह्वान किया गया।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव की अगुवाई में आगरा से चलकर यात्रा सोमवार की देर रात मथुरा पहुंची। सुबह यात्रा सबसे पहले वृंदावन पहुंची। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बांके बिहारी के दर्शन किए। उनके नेतृत्व में यात्रा को वापस मथुरा में आना था। मगर ऐनवक्त पर दिल्ली से बुलावा आ जाने से वह दिल्ली लौट गए। ऐसे में युवा कांग्रेस के पश्चिमी उप्र अध्यक्ष ओमवीर यादव के नेतृत्व में यात्रा विकास बाजार पहुंची। यहां सभा में वक्ताओं ने कहा कि मिशन 2019 को पूर्ण करने के लिए देश का युवा तैयार हो चुका है।
एआइसीसी सदस्य महेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो चुकी है। यतेंद्र मुकद्दम ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य पार्टी की विचारधारा, रीति-नीति को प्रचारित करना है। वरिष्ठ नेता यामिनी रमण आचार्य ने कहा कि युवा देश का भविष्य है। जल्द ही युवाओं का कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा। पूर्व पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय ने कहा कि जब देश का युवा जागता है तो परिवर्तन होता है। कांग्रेस पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक ¨सह चकलेश्वर ने कहा कि प्रियंका गांधी की राजनीति में आने की घोषणा से विरोधियों में खलबली मची है। सभा के यात्रा जुलूस के शक्ल में विश्राम घाट पहुंची। इस दौरान राष्ट्रीय युवा कॉर्डीनेटर तनु यादव, मलिक अरोड़ा, डॉ. आशुतोष भारद्वाज, संतोष पाठक, प्रवीण ठाकुर, गिरधारीलाल पाठक, अब्दुल जब्बार, मुजफ्फर खान, योगेश शर्मा, शिशुपाल चौधरी मौजूद रहे।