विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mathura: विवादों में फंसी भारत जोड़ो यात्रा, प्रदेश अध्यक्ष के सामने कांग्रेसियों में मारपीट, लहराई रिवाल्वर

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Thu, 22 Dec 2022 07:43 AM (IST)

Mathura News सभा शुरू होने से पहले ही खत्म सड़क पर भी फिर मारपीटकोतवाली के सामने युवा कांग्रेस के प्रदेश ...और पढ़ें

Mathura News: मथुरा में आपस में भिड़ते कांग्रेसी नेता।
Mathura News: मथुरा में आपस में भिड़ते कांग्रेसी नेता।

मथुरा, जागरण टीम। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मथुरा में विवादों में फंस गई। यात्रा के तीसरे दिन प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां स्वागत को लेकर कांग्रेसियों में मंच पर मारपीट हो गई। आंखों के सामने मारपीट से प्रदेश अध्यक्ष असहज हो गए। यहां सभा शुरू होने से पहले खत्म हो गई। यहां से यात्रा शहर भ्रमण को निकली, तो युवा कांग्रेसी सड़क पर भिड़ गए। यहां युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने रिवाल्वर निकाल कोतवाली के सामने लहराई, इससे सड़क पर भगदड़ मच गई।

बरेली से शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

बरेली से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा सोमवार देर शाम मथुरा पहुंची थी। प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी यात्रा में शामिल हैं। बुधवार को यात्रा का समापन था। अप्सरा पैलेस में जनसभा थी। दोपहर करीब सवा एक बजे प्रदेश अध्यक्ष श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन कर अप्सरा पैलेस पहुंचे। यहां ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद स्वागत कार्यक्रम शुरू हुआ। एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष हरीश पचौरी कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष से मिलवाने और स्वागत के लिए ले जा रहे थे। मंंच पर किसी बात को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता से उनकी नोकझोंक हो गई।

मंच पर ही हो गई मारपीट शुरू

मंच पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम और महानगर अध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी भी पहुंचे, तो दोनों में प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही जमकर मारपीट हुई। मारपीट देख प्रदेश अध्यक्ष ने जनसभा को संबोधित करने के बजाए सीधे शहर भ्रमण के लिए कार्यकर्ताओं से कहा। आगे-आगे यात्रा चलने लगी और पीछे सड़क पर फिर कांग्रेसी भिड़ गए। यहां पर हरीश पचौरी और यतेंद्र मुकद्दम के लोगों में हाथापाई होने लगी। कोतवाली के ठीक सामने यतेंद्र मुकद्दम ने अपनी रिवाल्वर निकाल ली और हवा में लहराई। इससे भगदड़ मच गई। सड़क पर जो लोग खड़े थे, वह भी भागने लगे।

ये भी पढ़ें...

Honey Trap: हुस्न के जाल में व्यापारियों को फंसाती थी पूजा, बेहोशी में खींचते थे गंदी तस्वीरें, दो पकड़े

पार्टी ने बताई भीड़ अधिक होने पर गड़बड़ हुई व्यवस्था

हरीश पचौरी का कहना है कि दूसरे पक्ष के कार्यकर्ताओं ने स्वागत के दौरान मारपीट की। राहुल मुकद्दम, यतेंद्र मुकद्दम, राहुल चतुर्वेदी, चांद मोहम्मद ने मारपीट की। उधर, यतेंद्र मुकद्दम कहना है कि किसी तरह का झगड़ा नहीं हुआ है। हरीश छोटा भाई है। हमने कोई रिवाल्वर नहीं निकाला। जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण व्यवस्था गड़बड़ हुई थी। कोई झगड़ा नहीं हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी से जब मारपीट के बारे में सवाल किया गया तो वह बोले, जो इस तरह की घटना करते हैं, वह कांग्रेसी नहीं हो सकते।