गोवर्धन में खुलेगा महिला डिग्री कॉलेज, सौंख में सब स्टेशन
ऊर्जा मंत्री ने किया 132 केवी विद्युत उपकेंद्र सौंख का शिलान्यास
जेएनएन, मथुरा: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शुक्रवार को सौंख-गोवर्धन क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। गोवर्धन क्षेत्र में महिला डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा करते हुए 24 घंटे बिजली के लिए 132 केवीए विद्युत उप संस्थान सौंख की आधारशिला रखी। क्षेत्र के लोगों को खारे पानी की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। कहा कि जल्द ही बड़ी कार्ययोजना बनाकर मीठे पानी की व्यवस्था की जाएगी। बताया कि गोवर्धन में जहां कच्चा परिक्रमा मार्ग नहीं है वहां सृजित किया जाएगा। प्रत्येक किमी पर श्रद्धालुओं को बैठने के लिए बेंच व स्वच्छ पेयजल व शौचालय की व्यवस्था की जाएगी।
ऊर्जा मंत्री सौंख के ग्राम नगला सामंता में 25.42 लाख रुपये की लागत के 132 केवी विद्युत उपकेंद्र के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 50 वर्षों तक जिले की विद्युत व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए संकल्पित हैं। बताया कि यह उपकेंद्र जनवरी 2020 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इससे गोवर्धन क्षेत्र के सौंख, ओल, जाजमपट्टी, सलेमपुर, जयगुरुदेव, रांची बांगर, धनगांव क्षेत्र को 24 घंटे विद्युत की आपूर्ति की जाएगी।
यह रहे मौजूद:
उप्र सहकारिता बैंक के चेयरमैन चौ. तेजवीर ¨सह, विधायक गोवर्धन ठा. का¨रदा ¨सह, विधायक बलदेव पूरन प्रकाश, जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिकरवार, महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, एमडी विद्युत सेंथिल पांडियन सी, जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, मुख्य अभियंता विद्युत अजय चौहान, अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार गंगवार, एसडीएम गोवर्धन नगेंद्र ¨सह, सीओ गोवर्धन विनय चौहान उपस्थित रहे। छह विद्युत उपकेंद्र और बन रहे:
वर्तमान में 700 केवी का एक, 220 केवीके 02, 132 केवी के 05 उपकेंद्र कार्यरत हैं। जिले में विद्युत विभाग द्वारा 1100 करोड़ के कार्य चल रहे हैं। इसके तहत 122 करोड़ की लागत से 400 केवी उपकेंद्र मांट, 85.22 करोड़ से 220 केवी छाता, 93 करोड़ से 220 केवी मांट का, 92.40 करोड़ से 220 केवी वृंदावन, 23.27 करोड़ से 132 केवी फरह का, 24.43 करोड़ से 132 केवी सौंख रोड एवं 32.28 करोड़ की लागत से 132 केवी कोसीकलां में विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है।