श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में सीएम योगी ने पूजा-अर्चना की, गर्भगृह में 'लाला' के किए दर्शन
सीएम योगी आदित्यनाथ जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे। उन्होंने जन्मस्थान के गर्भगृह में लाला के दर्शन किए। यह मुख्यमंत्री के रूप ...और पढ़ें

जन्माष्टमी पर सीएम योगी मथुरा पहुंचे।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मथुरा। सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह 9.55 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। सीएम के पद पर रहते हुए बीसवीं बार जन्मस्थान आए योगी ने सबसे पहले यहां गर्भगृह में लाला के दर्शन किए।
पूरे गर्भगृह की दीवारों को चांदी की परत लगाकर सजाया गया। यहां की अद्भुत छटा सीएम निहारते रहे। काफी देर तक उन्होंने गर्भगृह में विराजे लाला को निहारा।
यहां श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। अभी योगी योगमाया मंदिर, केशवदेव मंदिर और फिर भागवत भवन में जाएंगे।
मंदिर परिसर में ही श्रद्धालुओं को वह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देंगे और संबोधित करेंगे। गुरुवार को मथुरा पहुंचे सीएम योगी ने वेटेरिनरी विश्वविद्यालय में रात्रि प्रवास किया।
#WATCH मथुरा, उत्तर प्रदेश। जन्माष्टमी के मौके पर श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में मंगला आरती और विशेष प्रार्थना हुई। pic.twitter.com/qWx9a7qjwk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2026
यह भी पढ़ें- मथुरा-वृंदावन में उमड़ा आस्था का सैलाब, जन्माष्टमी से पहले कान्हा की नगरी पहुंचे देश भर के श्रद्धालु
