Move to Jagran APP

बाजारों में चला रहे अभियान, परिक्रमा मार्ग व गलियों में गंदगी

-कर्मचारी न इंतजाम, कूड़ा कलेक्शन योजना भी अधूरी जागरण संवाददाता, वृंदावन: जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र वृंदावन की प्रमुख सड़कों पर स्वयं झाड़ू लगा रहे हैं, लेकिन नगर निगम की मशीनरी गलियों को भी साफ नहीं रख पा रही है। निगम अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों की कमी है। जाहिर है डीएम के अभियान का शायद ही कोई सुफल सामने आए। एम सर्वज्ञराम मिश्र ने लगातार दूसरे रविवार को सफाई अभियान चलाया। उन्होंने नगर निगम जोन कार्यालय में पहले बैठक कर

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 11:31 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 11:31 PM (IST)
बाजारों में चला रहे अभियान, परिक्रमा मार्ग व गलियों में गंदगी
बाजारों में चला रहे अभियान, परिक्रमा मार्ग व गलियों में गंदगी

वृंदावन: जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र वृंदावन की प्रमुख सड़कों पर स्वयं झाड़ू लगा रहे हैं, लेकिन नगर निगम की मशीनरी गलियों को भी साफ नहीं रख पा रही है। निगम अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों की कमी है। जाहिर है डीएम के अभियान का शायद ही कोई सुफल सामने आए।

loksabha election banner

डीएम ने लगातार दूसरे रविवार को सफाई अभियान चलाया। उन्होंने नगर निगम जोन कार्यालय में पहले बैठक कर अभियान की सफलता का आह्वान किया। कहा कि वृंदावन से स्वच्छता का संदेश दुनिया भर में जाएगा, इसलिए उन्होंने मुहिम की शुरूआत की है। उनकी अगुवाई में अफसर व नेताओं ने नगर निगम चौराहा, कोतवाली व राधानिवास इलाके में झाड़ू लगाई, लेकिन शहर की गलियां और परिक्रमा मार्ग में लगे कूड़े के ढेर अभियान की सफलता की चुगली कर रहे हैं।

पूरे परिक्रमा मार्ग और कुंज गलियों में गंदगी के ढेर नियमित रूप से नहीं उठ पा रहे। राहगीरों को गंदगी से गुजरना पड़ रहा है। जलभराव की समस्या अलग है। इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। कचरा कलेक्शन भी कुछ ही वार्डों तक सीमित है और कागजों पर चल रहा है। संयुक्त नगर आयुक्त सतेंद्र तिवारी का कहना है कि कर्मियों की कमी है, फिर भी पूरे संसाधन झोंके हुए हैं। शिकायत मिलने पर तत्काल सफाई कराई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.