Move to Jagran APP

स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में नगर निगम पास, अब जनता से आस

नगर निगम ने बनवाए 27 शौचालय, 7055 लोगों के घरों में बनाए जा रहे हैं शौचालय, जनता देगी फीडबैक

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Jan 2019 12:23 AM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2019 12:23 AM (IST)
स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में नगर निगम पास, अब जनता से आस
स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में नगर निगम पास, अब जनता से आस

मथुरा, जासं। कान्हा की नगरी में चल रहे स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम ने तीन सौ अंक पक्के कर लिए हैं। जिस शिद्धत के साथ नगर निगम के अफसरों ने स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी की है वह अब दिखने लगी है। शहर भर में बनवाए गए शौचालयों के ताले खुल गए हैं और उन पर तैनात कर्मचारी यह सेवा निश्शुल्क उपलब्ध करा रहे हैं। अब बारी जनता की है कि वह सर्वेक्षण टीम को प्रदत्त सुविधाओं के विषय में बेहिचक बताएं तो निश्चित रूप से मथुरा नंबर वन स्थान पा सकता है।

loksabha election banner

नगर निगम ने बीते वर्ष 31 अक्टूबर को मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र को ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) घोषित कर दिया था। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत उपलब्ध कराई सूचना के अनुसार स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से महानगर में 27 शौचालयों का जीर्णोद्धार एवं नवनिर्माण कराया गया था। इसमें करीब नौ सार्वजनिक शौचालय हैं। इनके निर्माण और जीर्णोद्धार पर 2,07,65,096 रुपये की लागत आई है। इनमें अस्थाई शौचालय भी शामिल हैं। यह महाविद्या कॉलोनी, गो¨वद नगर, नया बस स्टैंड, भूतेश्वर चौराहा व यमुना किनारे बनाए गए हैं। जबकि स्थाई शौचालयों में बंगाली घाट, कंपू घाट, विश्राम घाट, डॉ. अशोक अग्रवाल के समक्ष आदि स्थानों पर बनवाए गए हैं। दिव्यांगों के लिए भी सुविधा

नगर निगम ने जहां भी शौचालयों का जीर्णोद्धार एवं निर्माण कराया गया है वहां इस बात का ध्यान रखा गया है कि दिव्यांगों को कोई परेशानी न आए। इसके लिए सीढि़यों के स्थान पर स्लेप बनवाई गई है। पीपीपी मॉडल पर संचालन

सार्वजनिक शौचालयों में से कई का संचालन उत्तर प्रदेश शासन की ओर से नामित एजेंसियों के माध्यम से कराया जा रहा है तो कई पर नगर निगम ने संविदा के कर्मचारी रखे हुए हैं। संचालन का समय

सभी सार्वजनिक शौचालयों का संचालन सुबह पांच बजे से रात्रि दस बजे तक किया जा रहा है। जहां अस्थाई शौचालय बने हैं वहां नगर निगम का टैंकर सुबह-सायंकाल नियमित रूप से पानी पहुंचा रहा है। घरों में शौचालयों की स्थिति

नगर निगम के पास कुल 29591 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, इसमें जांचोपरांत 7055 लोगों के आवेदनों को पात्र पाया गया। इसमें से 2657 आवेदकों के खाते में धनराशि हस्तांरित कर दी गई। इसमें अभी तक 1711 शौचालयों का निर्माण पूर्ण कर उनके फोटो बेवसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं जबकि 700 का निर्माण प्रगति पर है। पोतरा कुंड पर अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त शौचालय

श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित पोतरा कुंड पर अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त शौचालय बनवाया गया है। यहां सेनेट्री नेपकिन मिलने के साथ उसके निस्तारण की मशीन, जूता पॉलिश मशीन व ब्लोअर आदि लगाए गए हैं। इसका शुभारंभ सांसद हेमा मालिनी ने किया था। नगर निगम भारत सरकार से ओडीएफ प्रमाणित है। नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सार्वजनिक शौचालयों को दुरुस्त कराया है। घर-घर में भी शौचालय बनवाए गए हैं। अब जनता की राय सर्वेक्षण टीम लेगी, जनता का सकारात्मक व सही जवाब मथुरा-वृंदावन को रैं¨कग दिला सकता है।

अजीत कुमार ¨सह, संयुक्त नगर आयुक्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.