Move to Jagran APP

छठ पूजा को लेकर उत्साह, नगर चौपाल पर तैयारियां शुरू

रिफाइनरी नगर की नगर चौपाल पर होता है मुख्य आयोजन, तालाब की सफाई में जुटे कर्मचारी, खरीदारी भी शुरू हुई

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 11:09 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 11:09 PM (IST)
छठ पूजा को लेकर उत्साह, नगर चौपाल पर तैयारियां शुरू
छठ पूजा को लेकर उत्साह, नगर चौपाल पर तैयारियां शुरू

मथुरा, जासं: पांच दिवसीय दीपोत्सव बीता नहीं की छठ पूजा की धूम शुरू हो गई है। 13 नवंबर को छठ की पूजा होगी। रिफाइनरी स्थित नगर चौपाल पर आयोजन की तैयारियां शुरू हो गईं। कर्मचारी पक्के तालाब की साफ-सफाई में जुट गए हैं।

prime article banner

कान्हा की नगरी में छठ पूजा भी धूमधाम से मनाई जाने लगी है। बिहार और पूर्वेात्तर के अधिकांश लोग यहां नौकरी, व्यापार और मजदूरी में लगे हैं। वर्षाें से परिवार सहित यहीं रहते आ रहे हैं। उनमें त्योहार को लेकर विशेष उत्साह है। घरों में पकवान बनना शुरू हो गए हैं। पहले दिन लौकी की सब्जी, उसी से बने पकवान आदि बनाने का विधान है। रिफायनरी नगर के असिस्टेंट सिक्योरिटी मैनेजर अशोक कुमार ने बताया कि मुख्य रास्ते पर ही नगर चौपाल है। यहां छठ पूजन के लिए विशेष प्रकार से डिजाइन किया हुआ तालाब बनाया गया है। इसमें फव्वारे भी लगे हैं। पूजन से पूर्व तैयारियों के ²ष्टिगत कर्मचारी तालाब की सफाई के कार्य में जुट गए हैं। पार्क की भी सफाई कराई जा रही है। लाइट व्यवस्था का विशेष इंतजाम किया जा रहा है। बताया कि अवकाश का दिन होने के कारण त्योहार के सामान की जमकर खरीददारी की गई। यह रहेगा पूजन

11 नवंबर:- नहाय-खाय- छठ व्रत की शुरुआत।

12 नवंबर:-खरना- दो दिन का निर्जल व्रत शुरू।

13 नवंबर:-अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य देंगे।

14 नवंबर:-उगते सूर्य को नमन से व्रत खोलेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.