Move to Jagran APP

दशहरा पर आज दान-पुण्य, आराध्य के नहीं होंगे दर्शन

संस मथुरा वृंदावन में गंगा दशहरा पर्व पर सोमवार को तीर्थनगरी के मंदिरों में उत्सव तो मनाया जाएगा लेकिन आराध्य के दर्शन भक्तों को सुलभ नहीं होंगे। इस दिन श्रद्धालु यमुना स्नान कर दान-पुण्य करते हैं और पंचकोसीय परिक्रमा भी करते हैं मगर फिलहाल यमुना स्नान और परिक्रमा को लेकर लॉकडाउन में स्थिति साफ नहीं है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 12:07 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 12:07 AM (IST)
दशहरा पर आज दान-पुण्य,  आराध्य के नहीं होंगे दर्शन
दशहरा पर आज दान-पुण्य, आराध्य के नहीं होंगे दर्शन

संस, मथुरा : वृंदावन में गंगा दशहरा पर्व पर सोमवार को तीर्थनगरी के मंदिरों में उत्सव तो मनाया जाएगा, लेकिन आराध्य के दर्शन भक्तों को सुलभ नहीं होंगे। इस दिन श्रद्धालु यमुना स्नान कर दान-पुण्य करते हैं और पंचकोसीय परिक्रमा भी करते हैं मगर फिलहाल यमुना स्नान और परिक्रमा को लेकर लॉकडाउन में स्थिति साफ नहीं है।

loksabha election banner

उड़ेंगी पतंग : गंगा दशहरा पर तीर्थनगरी में पतंग उड़ाकर युवा और बुजुर्ग हुनर का प्रदर्शन करते हैं। वृंदावन के आसमान में पतंगें उड़ती नजर आएंगी।

मानसीगंगा में स्नान नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु

संसू, गोवर्धन : ब्रज की गंगा की लहरें तो मचलेंगी लेकिन गंगा दशहरा पर लगने वाले जयकारे का शोर शांत रहेगा। गंगा दशहरा पर श्रद्धालु ब्रजभूमि की गंगा यानी मानसीगंगा में स्नान नहीं कर सकेंगे। कोरोना काल में सभी धार्मिक गतिविधियों पर रोक के चलते स्नान पर भी रोक है। एसडीएम राहुल यादव ने बताया कि नई गाइड लाइन आने तक दशहरा पर स्नान पर रोक है। मुकुट मुखारविद मंदिर सेवायत लक्ष्मीकांत ने बताया कि इतिहास में यह पहली बार होगा कि दशहरा पर मानसीगंगा स्नान से भक्त वंचित रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.