Move to Jagran APP

चाणक्य ब्राह्मण महासभा ने दिया श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास को समर्थन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास को अब तक 15 संगठनों का लिखित रूप से समर्थन मिला है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 06:38 AM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 06:38 AM (IST)
चाणक्य ब्राह्मण महासभा ने दिया श्रीकृष्ण 
जन्मभूमि निर्माण न्यास को समर्थन
चाणक्य ब्राह्मण महासभा ने दिया श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास को समर्थन

संस, वृंदावन: श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास के संकल्प को चाणक्य ब्राह्मण महासभा ने अपना समर्थन दिया है। न्यास के अध्यक्ष आचार्य देवमुरारी बापू को महासभा पदाधिकारियों ने समर्थन पत्र दिया।

loksabha election banner

आनंदवाटिका स्थित ग्वाला गेस्टहाउस में श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास के अध्यक्ष आचार्य देवमुरारी बापू ने कहा नवंबर में सभी संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्षों से वार्ता करने के बाद ही आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। बताया सीतापुर से (श्री कृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास) ट्रस्ट को समर्थन पत्र सौंपने के लिए आए चाणक्य ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज मिश्र, रामेश्वर उपाध्याय प्रभारी पश्चिमी उप्र, सुधीर शुक्ला संस्थापक कोषाध्यक्ष, मयंक त्रिवेदी ने समर्थन दिया। श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास को अब तक 15 संगठनों का लिखित रूप से समर्थन मिला है। इसमें विश्व हिदू युवा महासंघ, अखिल भारतीय गोरक्षा महासंघ, गो गीता गंगा रक्षा मंच, राम राज्य स्थापना महामंच, भारतीय आजाद मंच, सहित सभी संगठनों ने श्री कृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास को कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने व जमीनी स्तर से काम करने का पूर्ण आश्वासन दिया। इससे न्यास को बड़ी ताकत मिली है, क्योंकि श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास जमीनी स्तर से लोगों को जोड़ने का कार्य कर रहा है। श्री राम जन्मभूमि की तर्ज पर विशाल जनसमूह को जोड़कर आंदोलन करना होगा। तभी कृष्ण जन्म भूमि से मस्जिद हटाकर भव्य मंदिर निर्माण किया जा सकेगा। देवमुरारी बापू ने कहा नवंबर के अंतिम में समर्थनकर्ता सभी संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्षों के साथ एक बड़ी बैठक करेंगे और इस आंदोलन को उत्तर प्रदेश सहित सभी प्रदेशों में जन-जन तक जोड़ने का कार्य करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.