Move to Jagran APP

नागरिकता संशोधन कानून से देश की अखंडता को खतरा: शिवपाल

करहल संसू। बुधवार को करहल आए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों वार्ता करते हुए कहा केंद्र की भाजपा सरकार को नागरिकता संशोधन कानून बनाते समय सभी राजनैतिक दलों से पहले बात करना चाहिए था। मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। यही कारण है कि इस कानून का पूरे देश में विरोध है। उन्होंने यह भी कहा कि इस कानून से देश की एकता व अखंडता को भी खतरा पैदा हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Jan 2020 10:48 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jan 2020 06:09 AM (IST)
नागरिकता संशोधन कानून से देश की अखंडता को खतरा: शिवपाल
नागरिकता संशोधन कानून से देश की अखंडता को खतरा: शिवपाल

संसू, करहल (मैनपुरी): प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को नागरिकता संशोधन कानून बनाने से पहले राजनैतिक दलों से बात करना चाहिए थी। यही कारण है कि इस कानून का देशभर में विरोध हो रहा है। इस कानून से देश की एकता व अखंडता को भी खतरा पैदा हो गया है।

loksabha election banner

शिवपाल सिंह यादव कस्बा निवासी समाजसेवी तोफान सिंह यादव के निधन पर उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने आए थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यदि सभी राजनीतिक दलों की राय लेकर इस तरह का कानून बनाते तो विरोध नहीं होता। वैसे लोकतंत्र में धरना-प्रदर्शन करना व ज्ञापन देना सभी का अधिकार है। यदि सत्ता पक्ष जनता द्वारा किए जा रहे विरोध का दमन किया जाता है तो वह सरकार लोकतंत्र में निरंकुश मानी जाती है। बिना प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कोई भी दल सरकार नहीं बना पाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक अनिल यादव, पूर्व डीसीबी चेयरमैन डॉ. रामकुमार यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, पूर्व प्रधानाचार्य रनवीर सिंह यादव, श्रीकृष्ण यादव, रामनरेश यादव, सत्यप्रकाश यादव, जीवन यादव, उवैश सिद्दीकी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.