Move to Jagran APP

कोहरे में छिपी सुबह, पारा 0.5 डिग्री पर पहुंचा

सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह घने कोहरे में ढ

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Jan 2021 05:24 AM (IST)Updated: Sat, 02 Jan 2021 05:24 AM (IST)
कोहरे में छिपी सुबह, पारा 0.5 डिग्री पर पहुंचा
कोहरे में छिपी सुबह, पारा 0.5 डिग्री पर पहुंचा

जागरण संवाददाता, मथुरा: सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह घने कोहरे में ढकी रही। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिन में धूप निकली, लेकिन शीतलहर के आगे बेदम रही। शाम होते ही कोहरा भी सड़कों पर छा गया और कंपकंपी छूटने लगी। इस सीजन शुक्रवार का दिन सबसे ठंडा रहा।

loksabha election banner

शुक्रवार की भोर से ही कोहरे की सफेद घनी चादर ने कान्हा की नगरी को अपने आगोश में लिया। सुबह आठ बजे तक घना कोहरा रहा। दस बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। लेकिन सूर्य की किरणें भी ठंड को बेदम न कर सकीं। सर्द हवाओं ने दोपहर में भी कंपा दिया। शुक्रवार को फरह स्थित बकरी अनुसंधान केंद्र में लगे तापमापी पर न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, ये इस सीजन का सबसे कम तापमान है। वहीं अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को चार बजे सूर्य देव फिर अस्त होने लगे और छह बजते-बजते घना कोहरा छा गया। शाम को शीतलहर ने सड़क पर चलना मुश्किल कर दिया। गलन ने और भी बेहाल कर दिया। दिन भर लोग ठंड से बचाव के लिए आग का सहारा लेते रहे। बाक्स

- सर्दी में सिकुड़ जाती हैं नसें

जिला अस्पताल के सीएमएस डा. मुकुंद बंसल ने बताया कि सर्दी के मौसम में हृदयघात के मामले बढ़ जाते हैं। शरीर की नसें सिकुड़ जाती हैं, जिसके चलते हृदय में खून का बहाव सुचारू तरीके से नहीं हो पाता, जो हृदयघात का कारण बनता है। इस मौसम में हृदय रोगी सुबह के समय बाहर सैर नहीं करें। दवाएं नियमित रूप से लें। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर नजदीकी डाक्टर से संपर्क करें। सर्दी में बांटे कंबल

फोटो नंबर-46 संवाद सहयोगी, वृंदावन: सर्दी में कांप रहे गरीबों को शुक्रवार को इंटरनेशनल फार डिवाइन लाइफ ने कंबल बांटे। नए साल के पहले दिन रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में शुक्रवार को फाउंडेशन की पहल पर जगद्गुरु डा. रामकमल वेदांती ने 70 मरीजों को कंबल बांटे। डा. वेदांती ने कहा, संस्था का उद्देश्य गरीब व असहाय लोगों की सेवा करना साथ ही भीषण सर्दी में लोगों को ठंड से राहत मिल सके। सेवाश्रम के स्वामी कालीकृष्णानंद, रामभरत शास्त्री, सुनील शर्मा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.