Move to Jagran APP

ब्रज मंडल होना चाहिए तीर्थ स्थल घोषित

संसू छाता उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा द्वारा निकाली जा रही विप्र चेतना यात्रा का अंतिम च

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 05:07 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 05:07 AM (IST)
ब्रज मंडल होना चाहिए तीर्थ स्थल घोषित
ब्रज मंडल होना चाहिए तीर्थ स्थल घोषित

संसू, छाता: उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा द्वारा निकाली जा रही विप्र चेतना यात्रा का अंतिम चरण में छाता विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह का स्वागत किया गया। विप्र एकता पर जोर दिया गया।

loksabha election banner

संस्थापक अध्यक्ष राजेश पाठक, जिलाध्यक्ष दीपक कौशिक ने कहा कि विप्र चेतना यात्रा 27 सितंबर से शुरू हुई थी। यह यात्रा ब्रज मंडल को तीर्थ स्थल घोषित कराने, ब्राह्मणों को एकजुट करने के उद्देश्य से निकली जा रही है। ब्राह्मण सभा के संरक्षक रमेशदत्त शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण हमेशा से ही सर्व समाज को साथ लेकर चलना है। गोवर्धन चौक पर भगवान परशुराम की प्रतिमा लगनी चाहिए। प्रवक्ता बिहारीलाल वशिष्ठ ने ब्राह्मणों पर हो रहे अपराधों की निदा की। ब्रज में अंडा, मास, शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगना चाहिए। ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगेंद्र भारद्वाज ने बताया कि स्वाभिमान की रक्षा को यात्रा का आयोजन किया गया है । भारद्वाज मार्केट परशुराम चौक पर घनश्याम मिश्र, भारत शर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। छाता से कोसीकलां के लिए यात्रा रवाना हुई। अनिल भारद्वाज, शशिकांत शर्मा, नेकराम शर्मा, राजवीर दीक्षित, डा. आशुतोष भारद्वाज, आशीष चतुर्वेदी, भानु भारद्वाज, भारत शर्मा, प्रियंका उपाध्याय, ब्रजेशदत्त भारद्वाज, बालकिशन दीक्षित, चंद्रशेखर गौड़ मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.