चाऊमीन फैक्ट्री में बॉयलर फटा, चार कर्मचारी झुलसे, भर्ती
तेज धमाके से उड़ी छत, कॉलोनी में मची अफरा-तफरी, शार्ट सर्किट से गैस ने पकड़ी आग, दो की हालत गंभीर
मथुरा, जासं: थाना हाईवे क्षेत्र के सीडीएस नगर में शुक्रवार की सुबह तेज धमाके साथ बॉयलर फट गया और फैक्ट्री की छत भी उड़ गई। इस बीच गैस सिलेंडर में लगी आग की चपेट में आकर चार कर्मचारी झुलस गए। 90 फीसद जले दो की हालत गंभीर है। घटना से इलाका सहम गया और लोग दहशत में हैं।
सीडीएस नगर में हरिओम खंडेलवाल की आरके इंटरप्राइजेज नाम से चाऊमीन और सॉस बनाने का कारखाना है। कारखाने में सावरियां कंपनी की गैस लाइन भी आ रही है। सुबह फैक्ट्री में थाना हाईवे क्षेत्र के गांव उस्फार निवासी रामपाल पुत्र सरमन ¨सह, हाथरस जिले के थाना चांदपुर क्षेत्र के कच्छपुरा निवासी अंकित पुत्र रघुराज, बिहार के अगड़िया निवासी गुलाम पुत्र कलाम औैर उसका साथी शहजाद चाऊमीन बनाने का काम कर रहे थे। सिलेंडर से हो रहे गैस रिसाव की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसी बीच में बिजली की लाइन में शार्ट सर्किट हो गया। लाइन से निकली ¨चगारी से सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग की चपेट में चारों कर्मचारी आ गए। चीखते-चिल्लाते कर्मचारी कारखाने से बाहर निकल आए। इसी बीच में कारखाने में लगा बॉयलर तेज धमाके के साथ फट गया। फैक्ट्री की छत भी उड़ गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकानों की दीवार तक हिल गई। घटनास्थल पर मौजूद राजवीर ¨सह ने बताया कि धमका होते ही लोग दहशत में आ गए। लोग मकानों से बाहर निकलकर आ गए थे। देखा तो फैक्ट्री ध्वस्त हो चुकी थी। फायर ब्रिगेड और हाईवे पुलिस पहुंच गई। कर्मचारियों को स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि रामपाल और शहजाद करीब 90 फीसद तक झुलस गए है। दोनों की हालत गंभीर है। उनको आगरा रेफर कर दिया गया है। अंकित और गुलाम 40 से 50 फीसद तक झुलसे हैं। --अभी तक इस मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई तहरीर थाने पर नहीं दी गई है। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण वह कुछ ज्यादा नहीं बता पा रहे हैं। फैक्ट्री मालिक भी मौके पर नहीं मिला था। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
अनूप सरोज, इंस्पेक्टर थाना हाईवे