Move to Jagran APP

भाजपा अध्यक्ष ने किए ठा. बांकेबिहारी के दर्शन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोशीला स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 06:59 AM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 06:59 AM (IST)
भाजपा अध्यक्ष ने किए ठा. बांकेबिहारी के दर्शन
भाजपा अध्यक्ष ने किए ठा. बांकेबिहारी के दर्शन

जासं, वृंदावन: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार रात ठा. बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन कर पूजा-अर्चना की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोशीला स्वागत किया। ठा. बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने धार्मिक यात्रा बताते हुए मीडिया से दूरी बनाए रखी। सिंह ने ठा. बांकेबिहारीजी के दर्शन किए और कहा वे जब भी समय मिलता है, आराध्य के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पूर्व चेयरमैन मुकेश गौतम समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिंह का माल्यार्पण कर व स्मृतिचिन्ह प्रदान कर स्वागत किया।

loksabha election banner

कुबलियापीड़ हाथी का हुआ वध

संवाद सहयोगी, मथुरा : कुबलियापीड़ हाथी का वध होते ही एक बार फिर द्वापर युग जीवंत हो गया। श्रद्धालु भगवान की जय-जयकार करने लगे। भगवान के स्वरूपों की आरती की गई।

कुबलियापीड़ हाथी वध महोत्सव समिति द्वारा इस वर्ष कुबलियापीड़ हाथी वध महोत्सव का आयोजन सूक्ष्म रूप में किया गया। भगवान श्रीकृष्ण-बलराम के स्वरूपों का द्वारिकापुरी में श्रृंगार किया गया। समिति के सदस्य स्वरूपों को कंधे पर लेकर जन्मभूमि के निकट मल्लपुरा में प्राचीन हाथी वध स्थल पर पहुंचे। यहां प्रतीकात्मक रूप से हाथी का वध किया गया। हाथी का वध होते ही भगवान की जय-जयकार होने लगी। प्राचीन केशवदेव मंदिर पर स्वरूपों की आरती की गई। संयोजक निमाई पंडित ने बताया कि साढ़े पांच हजार वर्ष पुरानी इस लीला को उत्साह के साथ जीवंत किया गया। कोरोनाकाल के कारण यह आयोजन सूक्ष्म रूप में किया गया है। रमाकांत गोस्वामी, राज नारायण गौड़, राजीव शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, सचिन, अर्जुन मौजूद रहे। 1.43 करोड़ से संवरेगा रसखान समाधि स्थल मार्ग

संस, मथुरा : शुक्रवार को सरकार ने राज्य सड़क निधि से मथुरा-सादाबाद मार्ग से ब्रह्मांड घाट होते हुए रसखान समाधि स्थल तक के मार्ग की मरम्मत कराने की मंजूरी दी है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को एक करोड़ 43 लाख स्वीकृत किए। इनमें सरकार ने 72.84 लाख रुपये आवंटित भी कर दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.