Move to Jagran APP

भाजपा अध्यक्ष नड्डा का किया जोशीला स्वागत

घंटों इंतजार के बाद पहुंचे एक्सप्रेस-वे के वृंदावन कट पर स्वागत को उमड़े कार्यकर्ता

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 11:24 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 06:11 AM (IST)
भाजपा अध्यक्ष नड्डा का किया जोशीला स्वागत
भाजपा अध्यक्ष नड्डा का किया जोशीला स्वागत

जागरण संवाददाता, वृंदावन: भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आगरा में सीएए के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करने जा रहे जेपी नड्डा का जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व कार्यकताओं ने वृंदावन कट पर जोशीला स्वागत किया। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने जोश से भरे कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और आगरा के लिए रवाना हो गए।

loksabha election banner

यमुना एक्सप्रेस-वे के वृंदावन कट पर करीब दो घंटे इंतजार के बाद जैसे ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का काफिला पहुंचा तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर स्वागत किया। नड्डा की कार रुकते ही जोश से लबरेज कार्यकर्ता उनका स्वागत करने के लिए दौड़ पड़े। लेकिन नड्डा की सुरक्षा में तैनात जवानों ने कार्यकर्ताओं को उनके नजदीक आने से रोकने को घेरा बना लिया। कार्यकर्ताओं ने नड्डा को माला पहनाकर व नारेबाजी कर जोशीला स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, संजय शर्मा, ठा. मेघश्याम सिंह, प्रदीप गोस्वामी, यज्ञदत्त कौशिक, राजेश चौधरी, श्याम सिंह अहेरिया, प्रणतपाल सिंह, गंभीर गुर्जर, मुकेश गौतम, राजेश पंडित, ज्ञानेंद्र शर्मा, दिनेश सूर्यवंशी, श्याम चतुर्वेदी, रवि रावल, अंकुर गुर्जर, रश्मि शर्मा, सुमित वर्मा, जगदीश कुंतल, अमित चौधरी, अनूप अग्रवाल, सुधांशु खंडेलवाल, राजू द्विवेदी, छैलबिहारी शर्मा, केवी पाठक, पार्षद मुन्ना सिंह निषाद, हेमंत भारती, राहुल पाराशर समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.