ठाकुर राधा रासबिहारी मंदिर का हुआ भूमिपूजन
गुरुवार को संतों ने वैदिक मंत्रोचारण के मध्य रखी ईंट
संवाद सहयोगी, वृंदावन: कालिदी विहार कालोनी में गुरुवार को संतों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य ठा. राधा रासबिहारी मंदिर की आधारशिला रखी। मंदिर का निर्माण श्रीवृंदावन फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत राधिका दास महाराज सान्निध्य में हो रहा है। भूमि पूजन समारोह में संत, महंत और महामंडलेश्वर मौजूद रहे।
कालीदह की कालिदी विहार कालोनी में महंत राधिका दास (चंद्रदास) द्वारा स्थापित किए जा रहे मंदिर का गुरुवार वैदिक रीतिरिवाज से भूमि पूजन में महामंडलेश्वर स्वामी लाड़ली शरण महाराज ने कहा वृंदावन में आज भी कृष्ण काल का प्रत्यक्ष प्रमाण यमुना महारानी है। यमुना महारानी के किनारे स्थापित हो रहे ठा. राधा रासबिहारी महाराज भक्तों का उद्धार करेंगे। महंत सुंदरदास महाराज ने कहा महंत राधिकाबिहारी दास लंबे समय से देशभर में सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। अब इन्होंने ठा. राधा रासबिहारी महाराज की स्थापना भाक्तों के कल्याण के लिए की है। महंत राधिका दास महाराज ने कहा वृंदावन भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ास्थली तो है ही, साधकों की साधना भूमि भी है। यहां के कण-कण में राधाकृष्ण का वास है। यहां आने वाले भक्तों को साधना के लिए मंदिर की स्थापना की जा रही है, जिसका लाभ भक्तों को मिले इसी कामना के साथ मंदिर निर्माण करवाया जा रहा है।
नामदेव कलाधारी आश्रम के महंत जयराम दास, चतुसंप्रदाय के मंत्री वृंदावनदास, संत चंद्रप्रकाश, रघुवीर सिंह प्रधान, जगदीश प्रसाद शुक्ला, राजकुमार यादव, बीनू भाई, लखन लाल शर्मा आदि मौजूद रहे।