भरतपुर में पूर्व विधायक भड़ाना हत्याकांड: घटना का एक और वीडियो आया सामने
पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें हमलावर उन्हें बेरहमी से पीटते दिख ...और पढ़ें

पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना। फाइल फोटो
HighLights
हमलावर खदान पर भड़ाना को बेरहमी से पीटते दिखे
खनन विवाद में अब तक 15 आरोपी गिरफ्तार
संवाद सूत्र, भरतपुर (मथुरा)। पहाड़ी पर खनन को लेकर हुए विवाद में 11 अक्टूबर की शाम पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना पर गांव भौंड़ा में उनकी जमीन पर हमला किया गया था, उस समय का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें हमलावर खदान पर बने रेस्ट हाउस के बाहर अतर सिंह भड़ाना के साथ बेरहमी से मारपीट करते दिखाई दे रहे है।
बताया जा रहा है कि खदान और रास्ते से जुड़े विवाद के बीच अतर सिंह भड़ाना पर हमला हुआ था। गंभीर रूप से घायल अतर सिंह भड़ाना को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पुलिस अब तक पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में 15 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
बयाना के डांग के जंगलों से दो आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस अधीक्षक राजेश मीना के अनुसार दुल्या, शिवसिंह निवासी भौंड़ा को डांग के जंगलों से पकड़ा गया है। वह अपने रिश्तेदारों के यहां छिप रहे थे। नया वीडियो सामने आने के बाद और चेहरे चिह्नित किए जा रहे हैं।
