विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होली पर करने हैं ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन, देख लें समय, दो-दो घंटे किए गए हैं तय

By Raja Tiwari Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 02 Mar 2026 09:25 PM (IST)

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में चंद्रग्रहण के कारण दर्शन और आरती के समय में बदलाव किया गया है। मंदिर ...और पढ़ें

बांकेबिहारी मंदिर।

बांकेबिहारी मंदिर।

HighLights

  1. सुबह 6:15 बजे से 8:30 बजे तक होंगे दर्शन।

  2. शाम को 8 बजे से 10 बजे तक श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन।

संवाद सूत्र, जागरण, वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगलवार को चंद्रग्रहण के कारण दर्शन एवं आरती की समय-सारिणी में परिवर्तन किया गया है।

मंदिर उच्चाधिकार प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अशोक कुमार द्वारा सोमवार को जारी पत्र में संशोधित कार्यक्रम घोषित किया गया। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार दर्शन के लिए मंदिर के पट सुबह 6:15 बजे खुलेंगे। शृंगार आरती 6:25 बजे होगी।

इसके बाद 8:30 बजे दर्शन बंद कर दिए जाएंगे। शाम को सेवायतों का प्रवेश सात बजे होगा। श्रद्धालुओं के लिए दर्शन रात आठ बजे से 10 बजे तक खुलेंगे। शयन आरती 9:55 बजे होगी और 10 बजे पर्दा बंद किया जाएगा।