विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Banke Bihari Temple: सर्दी के मौसम से अराध्य को बचाने की कोशिश, लगाइ गई अंगीठी, ओढ़ाई जा रही रजाई भी

By vineet Kumar MishraEdited By: Tanu Gupta
Published: Sat, 26 Nov 2022 06:14 PM (IST)

Banke Bihari Temple ठाकुरजी को लग रही ठंड ताप रहे अंगीठी। ठाकुरजी राधारानी को कराए जा रहे गर्म वस्त्र धारण। ...और पढ़ें

बांके बिहारी मंदिर से लेकर द्वारिकाधीश, लाड़िली जी मंदिर में किये गए सर्दी से बचाव के इंतजाम।
बांके बिहारी मंदिर से लेकर द्वारिकाधीश, लाड़िली जी मंदिर में किये गए सर्दी से बचाव के इंतजाम।

मथुरा, जागरण संवाददाता। शीत से राहत देने को ठाकुरजी के समक्ष अब अंगीठी रखी गई है। ठाकुरजी, राधारानी को ठंड से बचाने के लिए गर्म वस्त्र धारण कराए गए हैं। भोग में भी केसर का प्रयोग किया जा रहा है।

सर्दी बढ़ने के साथ ही लोग अपने बचाव को गर्म कपड़े, रजाई, गद्दे का प्रयोग करते हैं, इसी प्रकार ऋतु परिवर्तन होने पर आराध्य की सेवा पूजा में बदलाव किया जाता है। नवंबर की ठंड में द्वारकाधीश मंदिर में ठाकुरजी के समक्ष अंगीठी रखी जा रही है, ताकि ठंड के प्रभाव को कम किया जा सके। मंदिर में ठाकुरजी की बाल सेवा है। एक बच्चे की तरह ही ठाकुरजी का ध्यान रखा जाता हैै। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भी ठाकुरजी को गर्म वस्त्र धारण कराए गए हैं, ताकि ठाकुरजी को ठंड न लगे। लाड़ली मंदिर बरसाना, नंदबाबा मंदिर नंदगांव में भी भगवान को सनील के वस्त्र धारण करा दिए गए हैं। भोग में केसर का प्रयोग किया जा रहा है, ताकि गर्माहट बनी रहे।

यह भी पढ़ेंः Agra Crime News: दिन दहाड़े गोली मारकर युवती की हत्या, भाई ने ही संपत्ति के विवाद में चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां

ठाकुर जी को ठंडे से बचाने के लिए है उपाय 

सर्दी बढ़ने लगी है। ठाकुरजी को ठंड न लगे, इसके लिए अंगीठी का प्रयोग किया जा रहा है। ठाकुरजी को ठंड न लगे, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

एड. राकेश तिवारी-मीडिया प्रभारी, द्वारकाधीश मंदिर

राधारानी सभी की आस्था का केंद्र हैं। मौसम के अनुसार ही राधारानी की सेवा की जाती है। राधारानी को ठंड से बचाने को सनील के वस्त्र धारण कराए गए हैं।

उमाशंकर गोस्वामी-सेवायत, लाड़लीजी मंदिर, बरसाना

ठाकुरजी को ठंड से बचाने के लिए सनील के वस्त्र धारण करा दिए गए हैं। भोग में भी परिवर्तन किया गया है। भोग में केसर का प्रयोग किया जा रहा है।

बांके गोस्वामी-सेवायत, नंदबाबा मंदिर, नंदगांव

यह भी पढेंः Mainpuri By Election 2022: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले, मैनपुरी का उपचुनाव भारत-पाकिस्तान के मैच जैसा