विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Panchami 2022: बेहतर होगा अगले तीन दिन न बनाएं बिहारी जी जाने का प्रोग्राम, जनसैलाब बन सकता है मुसीबत

By Vipin ParasharEdited By: Tanu Gupta
Published: Sat, 26 Nov 2022 06:31 PM (IST)

Banke Bihari Temple भक्तों की भीड़ तीन दिन बढ़ाएगी मुश्किल। 28 को है बांके बिहारी जी का प्राकट्य उत्सव। कल ...और पढ़ें

भक्तों की भीड़ के कारण कुछ इस तरह के बदन जाते हैं बांके बिहारी मंदिर में हालात। फाइल फोटो
भक्तों की भीड़ के कारण कुछ इस तरह के बदन जाते हैं बांके बिहारी मंदिर में हालात। फाइल फोटो

वृंदावन, जागरण टीम। ठा. बांकेबिहारी मंदिर Banke Bihari Mandir में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने में हलकान जिला प्रशासन और पुलिस की मुश्किलें तीन दिन तक बढ़ती रहेंगी। शनिवार को भी भीड़ नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए। रविवार की छुट्टी और सोमवार को ठा. बांकेबिहारी का प्राकट्योत्सव। ऐसे में न केवल मंदिर बल्कि निधिवन राज मंदिर से लेकर बांकेबिहारी मंदिर तक भक्तों की जो भीड़ होगी, उसे संभालना चुनौतीपूर्ण होगा। न केवल श्रद्धालुओं की भीड़ बल्कि श्रद्धालुओं के वाहनों से शहर में लगने वाले जाम छुटकारा दिलाना प्रशासन के लिए मुश्किल भरा रहेगा।

यह भी पढ़ेंः Banke Bihari Temple: सर्दी के मौसम से अराध्य को बचाने की कोशिश, लगाइ गई अंगीठी, ओढ़ाई जा रही रजाई भी

हजारों श्रद्धालु आज न कर सके दर्शन

ठा. बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ से व्यवस्थाएं धराशाई हुईं। पुलिस की कतारबद्ध व्यवस्था भीढ़ बढ़ने के साथ ही चरमरा रही है। बाहर भीड़ का दबाव और मंदिर के अंदर कतारबद्ध पहुंच रहे श्रद्धालुओं के कारण शनिवार दोपहर हजाराें श्रद्धालु आराध्य के दर्शन से वंचित रह गए। हालात ये कि मंदिर के बंद होने का समय नजदीक आते-आते श्रद्धालुओं के सब्र का बांध टूट गया। कतार तोड़कर सभी मंदिर के नजदीक पहुंचने की जिद्दोजहद में जुट गए। आपाधापी में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की हालत बिगड़ती रही। लोग उन्हें पीछे धकेलकर आगे बढ़ते रहे और पुलिसकर्मी इस आपाधापी को नियंत्रित करने में असफल साबित हुए। दोपहर को एक बजे जब मंदिर के पट बंद हुए, तो मंदिर के बाहर हजारों श्रद्धालु दर्शन से वंचित रह गए। शाम को दर्शन खुलने के इंतजार में मंदिर के आसपास ही बैठे रहे।

यह भी पढ़ेंः Banke Bihari Mandir: आगरा से बनी जरी की विशेष पोशाक पहनेंगे बांकेबिहारी, मनेगा 542वां प्राकट्योत्सव

बिहार पंचमी तक उमड़ेगा सैलाब

सोमवार 28 नवंबर को ठा. बांकेबिहारी का प्राकट्योत्सव है। बिहार पंचमी Bihar Panchami पर ठाकुरजी के प्राकट्योत्सव पर सुबह 5 बजे निधिवन राज मंदिर में प्राकट्यस्थली का महाभिषेक होगा, यां आरती और बधाई गायन के बाद शोभायात्रा शुरू होगी। जो निधिवन राज मंदिर से शहर के विभिन्न बाजारों में होते हुए ठा. बांकेबिहारी मंदिर पहुंचेगी। निधिवन राज मंदिर से बांकेबिहारी मंदिर तक भक्तों का भारी दबाव बना रहेगा। ऐसे में पुलिस के सामने श्रद्धालुओं की भीड़ और शहर के यातायात को संभालना बड़ी चुनौती साबित होगी।