विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Banke Bihari मंदिर में तीन घंटे बदलेगा भक्तों का रूट, ये होगी पार्किंग, चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद

By Vipin ParasharEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 27 Nov 2022 06:50 PM (IST)

Banke Bihari Mandir ठाकुर बांकेबिहारी का प्राकट्योत्सव सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन शहर में चार पहिया वाहनों को नहीं ...और पढ़ें

Banke Bihari Mandir: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में बदली रहेंगी तीन घंटे तक व्यवस्थाएं।
Banke Bihari Mandir: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में बदली रहेंगी तीन घंटे तक व्यवस्थाएं।

संवाद सहयोगी, वृंदावन-मथुरा। ठा. बांकेबिहारी के प्राकट्योत्सव पर सोमवार को देशभर से श्रद्धालु वृंदावन में आराध्य के दर्शन और प्राकट्योत्सव का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। निधिवन राज मंदिर में सुबह महाभिषेक के बाद आठ बजे शोभायात्रा शुरू होगी, जो करीब साढ़े बारह बजे मंदिर पहुंचेगी। ऐसे में मंदिर में प्रवेश के रूट को करीब तीन घंटे के लिए बदला जा रहा है। ताकि शोभायात्रा के रास्ते में श्रद्धालुओं की भीड़ से व्यवस्थाएं बाधित न हों और श्रद्धालुओं को भी दर्शन सहूलियत से संभव हों।

यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सुबह से ही शहर में चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। शोभायात्रा के पूरे रूट पर ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।

ये भी पढ़ें...

Banke Bihari: प्राकट्योत्स पर सजा निधिवन राज मंदिर, पांच कुंतल दूध-दही से होगा प्राकट्यस्थली का महाभिषेक

श्रद्धालुओं की वन-वे व्यवस्था रूट को डायवर्ट

ठा. बांकेबिहारी के प्राकट्योत्सव पर व्यवस्थाओं में बदलाव की जानकारी देते हुए सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया, मंदिर में सोमवार को सुबह 10 बजे से श्रद्धालुओं की वन-वे व्यवस्था रूट को डायवर्ट कर दिया जाएगा। निधिवन राज मंदिर से शुरू होकर करीब साढ़े दस बजे शोभायात्रा का पहला छोर अठखंभा तक पहुंच जाएगा। ऐसे में जंगलकट्टी की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को वीआइपी रोड से एंट्री देकर गेट संख्या दो से मंदिर में एंट्री दी जाएगी। विद्यापीठ, किशोरपुरा से होकर आने वाले श्रद्धालुओं को सनेहबिहारी गली से होते हुए गेट संख्या पांच से मंदिर में एंट्री मिलेगी। भक्तों के मंदिर के बाहर निकलने के रूट में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। ये व्यवस्था दोपहर ए बजे मंदिर के पट बंद होने तक लागू रहेगी।

शोभायात्रा रूट पर प्रतिबंधित रहेंगे ई-रिक्शा

सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया निधिवन राज मंदिर से लेकर बांकेबिहारी मंदिर तक शोभायात्रा के रूट पर ई-रिक्शा चालकों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इसी तरह परिक्रमा मार्ग में सुनरख कट से आगे ई-रिक्शा प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

चार पहिया वाहनों की शहर के बाहर होगी पार्किंग

श्रद्धालुओं की भीड़ का आकलन करते हुए पुलिस ने शहर में चार पहिया वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित कर दी है। मथुरा की ओर से आने वाले वाहनों को सौ शैया पार्किंग, यमुना एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहनों को पर्यटक सुविधा केंद्र, दारुक पार्किंग, उपमंडी समिति पर खड़ा कराया जाएगा। छटीकरा मार्ग से आने वाले वाहनों को रुक्मिणी विहार मल्टीलेवल पार्किंग, अन्नपूर्णा पार्किंग पर खड़ा कराया जाएगा। सुनरख मार्ग और नगला रामताल से आने वाले वाहनों को एनआरआइ ग्रीन के समीप पार्किंग पर खड़ा कराया जाएगा। यहां से श्रद्धालु ई-रिक्शा के सहारे गंतव्य तक पहुंचेंगे।