विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांकेबिहारी के सामने युवक-युवती ने पहनाई एक-दूसरे को अंगूठी, वीडियो वायरल होने पर खलबली

By Vipin Parashar Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 24 Sep 2026 01:08 PM (IST)

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में एक युवक-युवती द्वारा वीआईपी कटघरे में अंगूठी पहनाने का वीडियो वायरल हुआ है। यह ...और पढ़ें

ठाकुर बांकेबिहारी के सामने एक दूसरे को पहनाने के लिए अंगूठियां दिखाते युवक-युवती।

ठाकुर बांकेबिहारी के सामने एक दूसरे को पहनाने के लिए अंगूठियां दिखाते युवक-युवती।

संवाद सहयोगी, वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में व्यवस्थाएं संभल नहीं पा रही हैं। पहले ठाकुर जी के सामने केक काटा गया। अब एक युवक और युवती ने मंदिर के वीआइपी कटहरे में खड़े होकर एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। बुधवार को इस घटना की वीडियो प्रसारित हुआ। अंगूठी पहनाने की घटना मंगलवार की बताई जा रही है।

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के वीआइपी कटहरे में एक युवक और युवती एक-दूसरे को अंगूठी पहना रहे हैं। इसका पूरा वीडियो बनाया गया। वीडियो में युवक बांकेबिहारी मंदिर में अंगूठी पहनाकर मंदिर में सगाई करने की बात कह रहा है। कहा कि मेरी इच्छा थी कि बिहारी जी के सामने सगाई हो

बुधवार को यह वीडियो प्रसारित होने के बाद मंदिर की व्यस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। कुछ दिन पहले बरेली के मेयर ने भी अपने जन्मदिन पर ठाकुर जी के सामने केक काटा था। इस घटना का संज्ञान लेते हुए मंदिर की उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति ने ऐसे कार्यों पर रोक लगा दी थी। इसके बाद भी इन घटनाओं पर रोक नहीं लग रही है।

मंदिर में अंगूठी पहनाना दुर्भाग्यपूर्ण है, इस तरह के कार्यों पर तो खुद सेवायतों को ही रोक लगानी चाहिए, इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी। मंदिर में माला का उपयोग भी गलत तरीके से होता है, इसका भी विरोध सेवायतों को करना चाहिए, जल्द ही माला अर्पित करने की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
-अशोक कुमार, अध्यक्ष: उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति।