जागो वोटर: लाइव डेमो देख मतदान का महत्व सीख गया झींगुरपुरा
जागरण के गोद लिए स्कूल श्रद्धानंद प्राथमिक विद्यालय में हुआ कार्यक्रम
मथुरा, जासं। झींगुरपुरा में सोमवार को एक खास तरह की शिक्षा चल रही थी। क्षेत्रीय निवासियों को मतदान का महत्व और उसका उपयोग करना सिखाया गया। केवल बोल के ही नहीं बल्कि वीवीपैट मशीन पर लाइव डेमो करके दिखाया। इस दौरान नन्हें स्कूली बच्चों की ओर से रैली निकाली गई। नुक्कड़ नाटक कर जागरूकता का संदेश दिया।
मौका था जागरण मतदाता जागरूकता का। स्वीप टीम के साथ जागरण के गोद लिए स्कूल श्रद्धानंद प्राथमिक विद्यालय में स्थानीय निवासियों को मतदान का महत्व बताया कि वे किस तरह अपने इस अधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। सही प्रत्याशी का चुनाव कर सकते हैं, जो वास्तव में जनता की जरूरत समझें और उनकी समस्याओं को उठाए।
इस दौरान ईवीएम का प्रयोग करना भी सिखाया गया। इससे पूर्व पाठशाला के बड़ी संख्या में बच्चों ने सुबह रैली निकाली। इसके बाद नुक्कड़ नाटक कर अपने अंदाज से लोगों को जागरूक किया। स्वीप के मास्टर ट्रेनर मनीष दयाल ने बताया कि अब तक कई जगह आयोजन हो चुके हैं। वहीं, अन्य कई जगह करने रह गए हैं। इस प्रयास से कई लोग वोट का महत्व समझ रहे हैं और उनके अंदर से झिझक दूर हो रही है। स्वीप कोआर्डिनेटर डॉ. पल्लवी सिंह, पाठशाला की प्रधानाध्यापिका डॉ. अनीता मुदगल, बीएलओ राजपति यादव, सुमन अग्रवाल, रेनू, नेहा, साजिद अहमद आदि मौजूद रहे। इस तरह के आयोजन समाज को दिशा देने के लिए जरूरी होते हैं। इससे लोग अपने अधिकार का प्रयोग करना सही मायने में सीख पाते हैं।
राहुल सिंह आज भी बहुत से लोग अपने वोट की कीमत नहीं समझते हैं। जबकि उन्हें समझना चाहिए कि उनका एक वोट देश को बदलने भूमिका निभा सकता है
शरद सिकरवार मतदान वाले दिन कहीं घूमने के बजाय वोट करने जाना चाहिए। अवकाश मानकर नहीं बैठ जाना चाहिए। हम लोग ही देश को बदल सकते हैं।
शैली कार्यक्रम में अपने वोट का महत्व समझा है। काफी सरलता और सुगमता से जानकारी प्रदान की है। मेरे अलावा कई लोगों ने शिक्षा ग्रहण की है।
चंद्रवती