पुलिस के सामने ही महिला को जिदा जलाने की कोशिश
संवाद सूत्र सुरीर बुधवार दोपहर पुलिस की मौजूदगी में परिवार की महिला को जिंदा जलाने की क
संवाद सूत्र, सुरीर: बुधवार दोपहर पुलिस की मौजूदगी में परिवार की महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। आरोपित महिला पर डीजल उडे़ल पाते, पुलिसकर्मी ने उसे रोक लिया। दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया। पीड़िता के पति और आरोपितों के बीच नलकूप की बोरिग खराब होने पर कहासुनी हो गई थी।
गांव भदनवारा निवासी लाखन सिंह और उसकी पत्नी रजनी दोपहर में खेत पर थे। खेत पर लाखन के चचेरे भाई बलराम, लोकेश, हाकिम उर्फ हकौ, अशोक, बलवंत भी थे। साझे के नलकूप की बोरिग खराब होने पर लाखन की बलराम में कहासुनी हो गई। भाइयों ने लाखन सिंह की पिटाई कर दी। लाखन सिंह आरोपितों से छूटकर खेत की ओर भाग गया। इसके बाद आरोपित रजनी से मारपीट करने लगे।
उसी दौरान रास्ते से थाना सुरीर में तैनात एसआइ सचिन और हेडकांस्टेबलधर्मेंद्र जा रहे थे। महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस के आने के बावजूद आरोपित रजनी से मारपीट करते रहे। इसी बीच बलवंत नलकूप पर रखी डीजल से भरी कट्टी को ले आया और रजनी को जिंदा जलाने की नीयत से डीजल उड़ेलने की कोशिश करने लगा। पुलिसकर्मियों ने आरोपित से कट्टी छीनने की कोशिश की। छीनझपटी में कट्टी में भरा तेल पुलिस कर्मियों के ऊपर भी फैल गया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह महिला को बचाया। बलराम और लोकेश को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य भाग गए।
रजनी ने बलराम, लोकेश, हाकिम उर्फ हकौ, बलवंत सिंह अशोक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर महाराज सिंह भाटी ने बताया कि भाइयों के बीच बोरिग को लेकर झगड़ा हो गया था। आरोपित महिला के पीछे तेल की कट्टी लेकर भाग रहे थे। पुलिस ने आरोपितों को पकड़ लिया तो तेल उनके ऊपर भी फैल गया था। बलराम और लोकेश को हिरासत में ले लिया है।