Move to Jagran APP

अटल को याद कर भाजपाई बोले, उन्होंने बहाई थी विकास की गंगा

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप म

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Dec 2020 03:46 AM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2020 03:46 AM (IST)
अटल को याद कर भाजपाई बोले, उन्होंने बहाई थी विकास की गंगा
अटल को याद कर भाजपाई बोले, उन्होंने बहाई थी विकास की गंगा

संवाद सहयोगी, मथुरा : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा लिया गया।

loksabha election banner

भाजपा द्वारा सभी बूथों पर जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने शेरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में अटलजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। मीडिया प्रभारी अजय परखम ने अटलजी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

भाजपा महानगर इकाई ने मथुरा, गोवर्धन विधानसभा के हर बूथ पर अटलजी की जयंती मनाई। महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि अटलजी ने देश में विकास कार्यों की नींव रखी थी। उनके कार्यकाल में गांव व नगरों में सड़कों का जाल बिछा। महासचिव प्रदीप गोस्वामी ने कहा कि अटल एक करिश्माई व्यक्तित्व थे। सभी विचारधारा के दलों को साथ लाते हुए देश की सत्ता चलाने का अभिनव प्रयोग किया। अटलजी का ही साहस था कि देश ने परमाणु विस्फोट कर पूरे विश्व में भारत का मस्तक ऊंचा किया। इस मौके पर विनीत शर्मा, अनिल शर्मा, विष्णु सैनी, राजीव राज पाठक, श्याम उपाध्याय, परशुराम शर्मा, सत्येंद्र चौधरी, खजान सिंह, विक्रम मुद्गल, संतराम शर्मा, माधव उपमन्यु, आलोक मंगला मौजूद रहे। ब्लाक पर आयोजित कार्यक्रम में डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, मेयर डा. मुकेश आर्य बंधु, जिला मंत्री एड. राजपाल चौधरी, सुरेंद्र निषाद, मानवेंद्र चौधरी, देवेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

जैन इंटर कालेज में अटलजी की जयंती मनाई गई। निबंध, चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

प्रधानाचार्य निखिल अग्रवाल ने अटलजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। नंदगांव में अटलजी की जयंती और महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, उधम सिंह के नेतृत्व में तीन सौ कंबल असहाय लोगों को वितरित किए गए। बच्चू सिंह, बदन सिंह, किशन, लक्ष्मण, रमेश, टीकम, भीम मौजूद रहे। तरौली में ब्लाक संसाधन केंद्र पर जयंती मनाई गई। पातीराम सिसौदिया, राजपाल सिंह, सचिव प्रताप सिंह, थान सिंह, भगवान सिंह , रामजीलाल वेदप्रकाश सिंह मौजूद रहे। बलदेव ब्लाक के गांव अवैरनी में अटलजी की जयंती मनाई गई। भाजपा जिला महामंत्री सतपाल चौधरी, एडीओ पंचायत विजय राज सिंह, प्रधान होशियार सिंह मौजूद रहे। महुअन में हिदू युवा वाहिनी ने जयंती मनाई। महानगर अध्यक्ष रणधीर चौधरी, किशन सिंह राणा, मनोज छौंकर, कृष्णवीर सिंह छौंकर, तरुण पाठक, संजय, सोनू राणा मौजूद रहे। सौंख में बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मंदिर अक्खा में अटलजी की जयंती मनाई गई। चेयरमैन सुरेश सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चरित्र पर प्रकाश डाला। अटलजी भाषण के बीच कविताएं सुना कर सभी का मन मोह लेते थे द्य प्रबंधक हरीश चंद्र सिंह, प्रशासक शगुन सिंह, प्रहलाद सिंह, प्रधानाचार्य राम बाबू, एसबी सिंह, सुरेंद्र सिंह, विपिन सिंह, रुकमेश सिंह, पवन राघव, डा. अशोक मौजूद रहे।

सौंख में आयोजित किसान सम्मेलन में पूर्व सांसद व उप्र कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष तेजवीर सिंह ने कहा कि किसान किसी के बहकावे में न आएं द्य सभी पार्टियां किसानों के साथ छलावा करने में लगी हैं द्य जगदीश सिंह, विजय सिंह, मंडल अध्यक्ष सतेंद्र सिंह, हेमराज सिंह, संजय सिंह, रनवीर सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.