अटल को अंतिम विदाई में आंख भर आई
समय से ढाई घंटे देरी से आई अटलजी की अस्थि कलश यात्रा, अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे के नारों से गूंजा शहर
जागरण संवाददाता, मथुरा: भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को बांके बिहारी की नगरी के लोगों ने अश्रुपूरित नेत्रों से अंतिम विदाई दी। जब तक सूरज चांद रहेगा अटल बिहारी का नाम रहेगा जैसे नारों के मध्य भाजपा के पुरोधा की अस्थि कलश यात्रा ने शहर में भ्रमण किया। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर अटलजी को नमन किया।
समय से करीब दो घंटे देरी से मथुरा की सीमा में प्रविष्ट हुई अटलजी की अस्थि कलश यात्रा का कार्यकर्ताओं ने रैपुरा जाट पर स्वागत किया। यहां से गाड़ियों के काफिले के साथ यात्रा दामोदरपुरा, कलक्ट्रेट, स्टेट बैंक, डेंपियर नगर होते हुए शाम छह बजे करीब पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पहुंची।
इसके साथ रथ में ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री अतुल गर्ग, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र ¨सह खड़े थे। रथ में आगे भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिकरवार बैठे थे। पं. दीनदयाल पार्क में ऊर्जा मंत्री हाथों में अस्थि कलश लेकर पहुंचे। यहां पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष अस्थि कलश को रखा गया। भाजपा के नेताओं ने पुष्प अर्चना, माल्यार्पण और पटुका आदि ओढ़ाकर अंतिम विदाई दी। पूरा पार्क अटलजी के नारों से गुंजायमान हो उठा। यहां पांच मिनट में अस्थि कलश को नमन करने के बाद उसे रथ में सवार कर होली गेट के रास्ते आगे के लिए प्रस्थान कराया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु, गोवर्धन विधायक का¨रदा ¨सह, पूर्व विधायक अजय पोइया, मुकेश खंडेलवाल, एसके शर्मा, चेतन पाराशर, डॉ. डीपी गोयल, संजय गोविल, ¨चताहरण चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी, डॉ. देवेंद्र शर्मा, विजय बहादुर ¨सह, कल्पना गर्ग, ममता भारद्वाज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा संयोजक सिद्धार्थ लोधी रहे। संचालन विष्णु अग्रवाल ने किया।