विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्कर्म में फंसा आसाराम का चेला, साध्वी की शिकायत पर मुकदमा

By Nawal MishraEdited By:
Published: Fri, 18 Nov 2016 08:23 PM (IST)Updated: Fri, 18 Nov 2016 10:32 PM (IST)

किशोरी के साथ दुष्कर्म में जोधपुर जेल में बंद आसाराम बापू के शिष्य और उसके साथी डॉक्टर के खिलाफ साध्वी से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है।

News Article Hero Image

मथुरा (जेएनएन)। किशोरी के साथ दुष्कर्म में जोधपुर जेल में बंद आसाराम बापू के शिष्य और उसके साथी डॉक्टर के खिलाफ साध्वी से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। दो साल पुराने मामले में कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। अब पुलिस जांच कर रही है।

जेल में आसाराम की मौत की अफवाह से मचा हड़कंप

पुलिस के अनुसार एक साध्वी ने आरोप लगाया था कि गोरेदाऊजी आश्रम निवासी आसाराम बापू के शिष्य कृष्णदास और महोबा निवासी चिकित्सक कृष्णकुमार ने जनवरी 2014 में उसके साथ दुष्कर्म किया था। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। साध्वी के मुताबिक यहां आने से पहले वह बुंदेलखंड के स्वास्थ्य विभाग में थी। वहां रहने वाला डॉक्टर कृष्ण कुमार दो साल तक उत्पीडऩ करता रहा तो परेशान होकर वह वृंदावन चली आई। यहां परिक्रमा मार्ग स्थित गोरेदाऊजी मंदिर में रहकर ईश्वर साधना कर जीवनयापन कर रही थी। वृंदावन आश्रम में रहने का पता चलने पर चिकित्सक यहां जनवरी 2014 में आ गया और उसने व आसाराम के शिष्य साधु कृष्णदास ने दुष्कर्म किया। एसएसआइ नरेंद्र सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।