विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शंकराचार्य आश्रम पहुंचे अनिल जैन, महायज्ञ में आहुतियां डालीं

By JagranEdited By:
Published: Wed, 04 Nov 2020 05:58 AM (IST)

भाजपा के राज्यसभा सदस्य अनिल जैन मंगलवार को गोवर्धन स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचे। उन्होंने चल रहे महायज्ञ में आहुतियां डालीं ...और पढ़ें

शंकराचार्य आश्रम पहुंचे अनिल जैन, महायज्ञ में आहुतियां डालीं
शंकराचार्य आश्रम पहुंचे अनिल जैन, महायज्ञ में आहुतियां डालीं

संवाद सूत्र, गोवर्धन: भाजपा के राज्यसभा सदस्य अनिल जैन मंगलवार को गोवर्धन स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचे। उन्होंने चल रहे महायज्ञ में आहुतियां डालीं और गोवर्धनपुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ से सपत्नी आशीर्वाद लिया।

अनिल जैन ने आश्रम में शंकराचार्य की पादुका का पूजन किया। पुरी पीठ के ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी निरंजन देवतीर्थ जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। आश्रम में चल रहे महायज्ञ में आहुतियां डालीं। इस दौरान उन्होंने जगद्गुरु देवतीर्थ से विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा भी की। इसके अलावा उत्तराखंड सरकार के प्रमुख सचिव (ऊर्जा) कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने भी आश्रम पहुंचकर महायज्ञ में आहुतियां डालीं।