आसमान से बरसेगा अमृत, बिखरेगी धवल चांदनी
इस बार दो दिन शुक्रवार व शनिवार को मनाई जाएगी पूर्णिमा
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 06:43 AM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 06:43 AM (IST)
जागरण संवाददाता, मथुरा: शरद पूर्णिमा, वह रात जब धवल चांदनी के बीच आसमान से अमृत बरसेगा। इसी रात ठाकुर जी ने महारास रचाया था। वर्ष में केवल इसी दिन बांकेबिहारी की मुरली बजाती छवि को निहारने देश-दुनिया से श्रद्धालु वृंदावन आएंगे। इस दिन सुबह और शाम दर्शन का समय एक घंटा बढ़ा दिया जाएगा। मंदिर प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा के अनुसार 30 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा पर ठा. बांकेबिहारी की राजभोग और शयनभोग सेवा में समय से एक घंटे देर तक दर्शन होंगे। दोपहर एक बजे मंदिर के पट बंद होंगे। शयन आरती में रात साढ़े दस बजे तक दर्शन होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें