अजित सिंह के 'जनसंवाद' से मजबूत होगा भाईचारा
आज मंडी समिति में करेंगे किसानों से जनसंवाद, आयोजकों का 30 हजार की भीड़ आने का दावा
कोसीकलां, संसू। समाज में भाईचारा कायम रहने के लिए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित ¨सह पश्चिम उत्तर प्रदेश में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। इसके तहत वह 10 जनवरी को मंडी समिति परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रालोद कार्यकर्ताओं ने गांवों में जनसंपर्क किया। आयोजकों ने दावा किया कि इसमें करीब तीस हजार ग्रामीणों जुटेंगे।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिकरवार एवं जिलाध्यक्ष रामरसपाल ¨सह पौनियां, जगपाल ¨सह, डालचंद चौधरी, सचिव कुमरचंद रावत, कर्मवीर तोमर आदि ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सर्व प्रथम चौधरी साहब का कोटवन बार्डर पर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मंडी में जनसंवाद कार्यक्रम होगा।
पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति खेती पर है। दोनों सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है। आज संसद में किसानों की आवाज उठाने वाला कोई नहीं है।