Move to Jagran APP

संपत्ति हड़पने को महिला के अपहरण का आरोप

एसपी क्राइम ने मामले की जांच कर इंस्पेक्टर छाता को कार्रवाई के निर्देश दिए है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 06:47 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 06:47 AM (IST)
संपत्ति हड़पने को महिला 
के अपहरण का आरोप
संपत्ति हड़पने को महिला के अपहरण का आरोप

जागरण संवाददाता, मथुरा: छाता थाना क्षेत्र के गांव तरौली सुमाली के एक ग्रामीण ने चार लोगों पर अपनी विधवा बेटी को अगवा कर लिए जाने का आरोप लगाया है। गुरुवार को इसकी शिकायत एसपी क्राइम से की गई। एसपी क्राइम ने मामले की जांच कर इंस्पेक्टर छाता को कार्रवाई के निर्देश दिए है।

prime article banner

गांव तरौली सुमाली निवासी लीला सिंह ने एसएसपी कार्यालय पर पीड़ितों की फरियाद सुन रहे एसपी क्राइम राधेश्याम राय को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है, उसकी पुत्री मंजू के पति की वर्ष 2008 में मौत हो गई थी। उसके दो बच्चे हैं। वह तभी से अपने मायके में रह रही है। 18 अक्टूबर की शाम मंजू प्लाट पर सामान लेने के लिए गई थी, लेकिन उसके बाद लौट कर नहीं आई। काफी देर बाद जब मंजू नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई। ग्रामीणों से उसे जानकारी हुई की गांव के तीन लोग मौरा के एक युवक के साथ गाड़ी में बैठाकर उसे ले गए। लीला सिंह ने कहा कि, आरोपित उसकी पुत्री की संपत्ति को हड़पने के लिए अगवा कर ले गए हैं। उसने अपनी बेटी के साथ अनहोनी होने की आशंका है। इसकी शिकायत थाना छाता पर की थी। पुलिस ने एक आरोपित को भी पकड़ लिया है। पुलिस ने अभी तक उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं है। एसपी क्राइम ने पीड़ित की शिकायत पर इंस्पेक्टर छाता को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.